Move to Jagran APP

ISL: इंडियन सुपर लीग पहली बार अपने घर में हारी मेन आफ स्टील

ISL. इंडियन सुपर लीग पहली बार अपने घर में हारी मेन आफ स्टील। मुंबई सिटी ने जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया । जमशेदपुर एफसी ने पिछले तीन मैच में ड्रॉ खेले थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 10:09 AM (IST)
ISL: इंडियन सुपर लीग पहली बार अपने घर में हारी मेन आफ स्टील
ISL: इंडियन सुपर लीग पहली बार अपने घर में हारी मेन आफ स्टील

जमशेदपुर, जासं।  इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी ने मेजबान मेन ऑफ स्टील को 2-1 से पराजित कर पूरे तीन अंक झटक लिए। यह घर में जमशेदपुर एफसी की पहली हार है। जमशेदपुर एफसी पिछले तीन मैच में ड्रॉ खेले थे। 

loksabha election banner

वैसे गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में खेले गए मैच में जमशेदपुर एफसी की हार को रेफरी की भूमिका से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। पहले हाफ में मुख्य रेफरी वेंकटेश आर कम से कम दो मौके पर कार्ड नहीं दिखाए, जहां रेड कार्ड होना चाहिए था। पहला हाफ काफी शांत रहा था लेकिन दूसरे हाफ में कुल सात पीले कार्ड दिखाए गए। शामिल विभिन्न टीमों के कोच यूं ही भारतीय रेफरी का स्तर देख नहीं बिफरते। खैर, मुंबई के लिए रेनियर फर्नांडिस ने 56वें मिनट में निर्णायक गोल किया।

हारकर भी चौथे स्थान पर विराजमान मेजबान टीम

दोनों टीमों का यह नौवां मुकाबला था। जमशेदपुर तीन जीत, चार ड्रॉ और दो हार के साथ 13 अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई सिटी एफसी तीन जीत, चार ड्रॉ और दो हार के साथ 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। इस मैच से हासिल तीन अंकों से मुंबई के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन उसने शीर्ष-4 के करीब अपनी स्थिति मजबूत की है।

 रोमांच से भरा रहा पहला हाफ

पहला हाफ काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और मुकाबले को आगे के लिए भी रोचक बनाए रखा लेकिन इस हाफ में और गोल हो सकते थे। तीसरे मिनट में मुंबई के लिए बिपिन सिंह एक अच्छा मौका चूके थे। मुंबई ने 15वें मिनट में पाउलो माचादो द्वारा फ्री किक पर किए गए शानदार गोल की मदद से बढ़त ले ली।

गोल खाने के बाद मेजबानों ने बनाया दबाव

इसके बाद हालांकि मेजबान टीम का बोलबाला रहा। उसने कई अच्छे मौके बनाए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। मेजबान टीम को हालांकि मुंबई की बैकलाइन पर लगातार दबाव बनाते हुए 37वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर लिया। यह गोल उसके लिए तिरी  ने किया।

माचादो ने किया जमशेदपुर एफसी को सन्न

इस हाफ में हुए गोलों की बात करें तो माचादो ने प्री किक पर एक बेहतरीन गोल कर जमशेदपुर के प्रशंसकों को चुप कर दिया। गोलकीपर सुब्रत पॉल इसे रोक सकते थे लेकिन गेंद में इतना पावर था कि उन्हे मौका ही नहीं मिला। माचादो के कर्लिंग शॉट पर पॉल ने हाथ लगाया था लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर पोस्ट में चली गई।

28वें मिनट में जमशेदपुर ने मौका गंवाया

जमशेदपुर ने 28वें मिनट में एक अच्छा मौका बनाया था लेकिन सीके विनीत का शॉट टारगेट से दूर से चला गया। इसके बाद इसाक वैनमालसावमा का भी एक प्रयास बॉक्स के करीब से निकल गया। जमशेदपुर ने तमाम नाकामियों के बावजूद प्रयास जारी रखा और उसे 37वें मिनट में उस समय सफलता मिली जब तिरी ने पीटी की मदद से गोल करते हुए जमशेदपुर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तिरी ने यह गोल फ्री हेडर पर किया।

56वें मिनट में मुंबई ने बनाई निर्णायक बढ़त

जमशेदपुर ने दूसरे हाफ की झन्नाटेदार शुरुआत की। उसने 46वें मिनट में एक बेहतरीन मौका बनाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बदले में मुंबई ने जो हमला 56वें मिनट में किया, उस पर गोल हो गया और मेहमान टीम 2-1 से आगे हो गई। उसके लिए यह गोल रेनियर फर्नांडिस ने किया। इस गोल में मोदू सोगू ने उनकी मदद की। सोगू ने माचादो के पास को रेनियर के हवाले किया था, जिस पर गोलकीपर को चौंकाते हुए उन्होंने अपनी टीम को आगे कर दिया।

गोलकीपर अमङ्क्षरदर ने किया अच्छा बचाव

जमशेदपुर ने 62वें मिनट में बराबरी के गोल के लिए शानदार मूव बनाया लेकिन कप्तान अमरिंदर सिंह ने एक बेहतरीन बचाव के माध्यम से उसकी मंशा को बेकार कर दिया। अमरिंदर ने सीके विनीत के जोरदार प्रहार को डाइव करते हुए रोक लिया। 73वें मिनट में जमशेदपुर ने एक और हमला किया लेकिन सोगू ने उसे नाकाम कर मुंबई की बढ़त बरकरार रखी। इसी तरह, अमरिंदर ने 82वें मिनट में अनिकेत जाधव के एक प्रयास को नाकाम कर मुंबई की बढ़त बनाए रखी। गेंद सौरव दास से डिफलेक्ट होकर अमरिंदर के पास पहुंची थी। 

जमशेदपुर एफसी बनाम मुंबई सिटी एफसी

  • 57 फीसद-गेंद पर कब्जा-43 फीसद
  • 67 फीसद-सटीक पास-60 फीसद
  • 638-गेंद पर स्पर्श-482
  • 04-कॉर्नर-02
  • 04-येलो कार्ड-03
  • 04-लक्ष्य पर शॉट-04

अंक तालिका 

  • टीम-मैच-जीते-ड्रॉ-हारे-अंक
  • बेंगलुरु एफसी-09-04-04-01-16
  • एफसी गोवा-08-04-03-01-15
  • एटीके-08-04-02-02-14
  • जमशेदपुर एफसी-09-03-04-02-13
  • मुंबई सिटी एफसी-09-03-04-02-13
  • नॉर्थ ईस्ट एफसी-08-02-04-02-10
  • ओडिशा एफसी-08-02-03-03--09
  • केरला ब्लास्टर्स एफसी-08-01-04-03-07
  • चेन्नईयन एफसी-07-01-03-03-06
  • हैदराबाद एफसी-08-01-01-06-04

1. प्लेयर ऑफ द मैच : रेनियर फर्नांडिज (मुंबई सिटी एफसी)

2. विनिंग पास ऑफ द मैच : मोडोयू सोउगोउ (मुंबई सिटी एफसी)

3. मैच का उदीयमान खिलाड़ी -फारुख चौधरी (जमशेदपुर एफसी)

4. प्लेयर ऑफ द मैच : पाउलो मचाडो (मुंबई सिटी एफसी) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.