Move to Jagran APP

मुकेश अंबानी अब देंगे रतन टाटा को टक्कर, दुनिया की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन को खरीदने की तैयारी

मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज रिटेल सेक्टर में देश के सबसे पुराना औद्योगिक समूह के मुखिया रतन टाटा को टक्कर देने की तैयारी कर चुके हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे बड़े रेस्टोरेंट चेन सब वे को खरीदने जा रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 06:00 AM (IST)
मुकेश अंबानी अब देंगे रतन टाटा को टक्कर, दुनिया की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन को खरीदने की तैयारी
मुकेश अंबानी अब देंगे रतन टाटा को टक्कर, सब वे को झोली में डालने की तैयारी

जमशेदपुर : पेट्रोलियम, कैमिकल्स, जियो नेटवर्क और जियो मार्ट के बाद रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड एक नए व्यापार की ओर कदम बढ़ा रही है। यदि डील फाइनल हुआ तो रिलायंस समूह का सीधा मुकाबला रतन टाटा की अगुवाई वाली टाटा समूह से होना तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री ने दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल ब्रांड रेस्टोरेंट चेन सबवे इंक की भारतीय फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए पहल की है। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री ने सबवे कंपनी से भी संपर्क किया है। बाजार सूत्रों की माने तो रिलायंस इंडस्ट्री यह सौदा 20 से 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानि 1,488 करोड़ से 1,860 करोड़ रुपये तक में डील फाइनल कर सकती है। आपको बता दें कि टाटा की नगर जमशेदपुर में भी सबवे के कई रेस्टोरेंट चेन संचालित है।

loksabha election banner

Subway ने माना, रिलायंस इंडस्ट्री ने किया है संपर्क

आपको बता दें कि सैंडविच व फास्ट फूड चेन सबवे का मुख्यालय अमेरिका में है। कंपनी भारत में कई रीजनल मास्टर फ्रेंचाइजी द्वारा अपना व्यापार करती है। बाजार सूत्रों मी माने तो सबवे से रिलायंस इंडस्ट्री ने संपर्क किया है, यह कंपनी भी मानती है। सबवे प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने इस मामले में फिलहाल कुछ तय नहीं किया है।

डील फाइनल हुआ तो टाटा समूह से होगा सीधा मुकाबला

रिलायंस इंडस्ट्री के साथ यदि सबवे कंपनी की डील फाइनल हुआ तो इससे कंपनी का सीधा मुकाबला टाटा समूह से होगा। क्योंकि कई कंपनियों के लोकल पार्टनर टाटा समूह है। भारत में फास्ट फूड के क्षेत्र में व्यापार करने वाली कंपनियों में डोमिनोज पिज्जा, बर्गर किंग, पिज्जा हट और स्टार बक्स जैसी कंपनियां शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्री इस क्षेत्र में प्रवेश करती है तो उनका मुकाबला टाटा समूह के अलावा जुबलेंट फूड लिमिटेड कंपनी से भी होगा। जिनका पूरे देश में रेस्टोरेंट का रिटेल चेन है।

आपको बता दें कि वर्ष 2017 में सबवे ने भारत में अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए कई भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया था। इसमें टीए एसोसिएट्स और क्राइस कैपिटल जैसी फायनांशियल इंवेस्टर्स कंपनियां शामिल है लेकिन डील नतीजे पर नहीं पहुंची। सबवे किसी सिंगल पार्टनर के साथ मिलकर भारत में अपने कारोबार को फैलाना चाहती है। जो मास्टर फ्रेंचाइजी के रूप में सीधे सब-वे की फ्रेंचाइजी स्टोर्स का संचालन करती।

भारतीय बाजार में डोमिनोज है मार्केट लीडर

आपको बता दें कि भारतीय फास्ट फूड चेन में डोमिनोज वर्तमान समय में मार्केट लीडर है जिनका बाजार में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके बाद मैकडॉनाल्ड 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद लिटिल बिट, क्यूएसआर सहित अन्य कंपनियां भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.