Move to Jagran APP

Ambani, Tata : टाटा, बिड़ला व अंबानी बनना है तो जीवन में अनुसरण करें 10 आदतें

Success Mantra भला कौन नहीं चाहता है कि वह रतन टाटा व मुकेश अंबानी जैसा सफल इंसान बने। लेकिन हर सफल इंसान के पीछे उनका समर्पण व त्याग होता है। अगर इन्हीं के जैसा सफल इंसान बनना है तो फिर आज से ही ये टिप्स आत्मसात कर लें...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 08:45 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:59 AM (IST)
Ambani, Tata : टाटा, बिड़ला व अंबानी बनना है तो जीवन में अनुसरण करें 10 आदतें
Ambani, Tata : टाटा, बिड़ला व अंबानी बनना है तो जीवन में अनुसरण करें 10 आदतें

जमशेदपुर : आप सोंचते हैं कि हम भी टाटा, बिड़ला और अंबानी जैसा सफल होना है, तो इसके लिए आपको अपनी आदत में सुधार करना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं डेली रूटीन की 10 आदतें जिसका अनुसरण करने से आप भी सफलता की उंची मुकाम हासिल कर सकते हैं।

loksabha election banner

हर में होती है खूबियां

लोग कहते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए आपके अंदर कुछ न कुछ खूबियां रहना बहुत जरूरी है, लेकिन कौन सी खूबियां रहनला चाहिए यह बात कोई नहीं बताता। अक्सर लोग अपने अंदर की खूबियों से अनजान होते हैं। हालांकि कुछ संकेत आपको यह बताने के लिए काफी है कि आप उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जो अपने जीवन में सफल साबित हुए हैं। यदि आप भी यह पता लगाना चाहते हैं कि आप भी जीवन में सफल हो सकते हैं या नहीं तो आज हम आपको 10 ऐसी टिप्स बताते हैं, जिसे करने से आप जरूर सफल हो सकते हैं।

साधारण व sober रहने में करते हैं विश्वास

सफल लोग अक्सर साधारण रहना पसंद करते हैं। उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है। आग आप कभी उनका वार्डरोब देखेंगे तो आपको ज्यादा ऑप्शन नहीं मिलेंगे। और वह बहुत ही सिंपल और सोबर रहना पसंद करते हैं। अगर आपके अंदर भी यह खूबी हैं तो निश्चिंत ही आप भी सफल व्यक्तियों की तरह सफल होंगे।

फालतू बात नहीं करते

सफल व्यक्तियों की पहचान है कि वह अपने जीवन में बहुत ही कम बोलते हैं और फालतू की बात नहीं करते हैं। सफल लोगों की यह खूबी होती है कि वह हमेशा अपने आप को मजबूत और दूसरों से बेहतर समझते हैं। वह उस काम को करने में विश्वास रखते हैं, जो उनके लायक नहीं होता है। असफल होने के बावजूद सफल लोग खुद को कमजोर नहीं समझते हैं।

पहले सुनते हैं, फिर अपनी बात कहते हैं

सफल लोगों में यह एक खूबी होती है कि वह पहले दूसरे की बात को सुनते हैं, समझते हैं फिर अपनी बात समझाते हैं। सफल व्यक्ति अक्सर तब तक अपनी बात शुरू नहीं करते जब तक कि दूसरे व्यक्ति की बात खत्म नहीं हो जाती। सफल व्यक्ति अक्सर सबकी बात सुनते हैं और फिर पसंद आने पर ही आगे बढ़ते हैं।

काम की सूची बनाते हैं

सफल व्यक्ति काम के मामले में भी स्मार्ट होते हैं और अक्सर वह सुबह जल्दी उठकर अपने काम की एक लिस्ट तैयार कर लेते हैं और उसके बाद ही पहले सबसे ज्यादा जरूरी काम और उसके बाद दूसरे काम को करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि काम ज्यादा जरूरी है तो वह उसी काम को शुरू कर जल्दी सो जाते हैं।

सफल व्यक्ति सभी को देते हैं समय

एक सफल व्यक्ति वहीं होता है, जो अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी साथ लेकर चले। इसका मतलब यह है कि एक सफल व्यक्ति अपने सभी जरूरी काम के साथ फैमिली फ्रेंड्स को भी बराबर समय देते हैं। इससे न सिर्फ उनका तालमेल अच्छा होता है बल्कि उनका टाइम मैनेजमेंट भी बहुत बेहतर हो जाता है।

सबको सम्मान देना सफल व्यक्ति की यह खूबी होती है कि वह न सिर्फ अपने से बड़े लोगों को बल्कि अपने से छोटे लोगों को भी समान रूप से आदर करते हैं। आप देख सकते हैं कि जितने भी बड़े-बड़े लोग होंगे उनमें यह खूबी जरूर होगी और वह हमेशा ही अपने बराबर के या फिर अपने से छोटे लोगों के साथ समान व्यवहार करते हैं।

समय के होते हैं पाबंद

सफल लोग अक्सर समय के बहुत पाबंद होते हैं। वह बखूबी जानते हैं कि समय का सही इस्तेमाल कैसे करना है और पह अपने हर छोटे-बड़े काम समय पर ही करते हैं। वह सुबह जल्दी उठने से लेक रात को सोने तक सभी काम बहुत ही सफलतापूर्वक करते हैं। सफल लोगों के दिमाग में यही चलता है कि कैसे समय का पूरा उपयोग किया जाए। वह कभी भी अपने समय को खराब नहीं करते है।

अच्छे वक्त का नहीं करते इंतजार

सफल व्यक्ति की पहचान होती है कि वह कभी भी अपने अच्छे वक्त का इंतजार नहीं करते हैं। उन्हें जो काम करना है वह तय करते हैं और किसी के भरोसे नहीं बैठते हैं। अगर आपके अंदर भी यह खूबी है तो निश्चित रूप से आप भी सफल व्यक्ति की सूची में शामिल

हो सकते हैं।

दयावान होते हैं

अगर आप भी खुद को सफलता की सीढ़ियों पर चढते हुए देखना चाहते हैं तो आपको भी दयावान होना चाहिए। सफल लोग कभी भी किसी व्यक्ति पर जुल्म नहीं करते हैं और हर किसी पर भरोसा करते हैं। वह अक्सर खुद से पहले दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। सफल लोगों के दिल में रहम और दया होती है।

शांत रहते हैं

सफल व्यक्ति अधिकांश समय खुद को शांत रखने में विश्वास करते हैं। सफल लोग अक्सर शांत ही रहते हैं। सफल व्यक्ति किसी की बात पर गुस्सा भी नहीं करते। सफल व्यक्ति अपना हर काम शांत होकर करते हैं। जिसकी भनक किसी को भी नहीं लगती। वह अपना सारा काम शांत रहकर ही करते हैं। सफल लोग शांत और ठंडे दिमाग से काम लेना पसंद करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.