Move to Jagran APP

सांसद की देखरेख में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के शहर

By Edited By: Published: Fri, 17 Jun 2016 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 03:05 AM (IST)
सांसद की देखरेख में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के शहर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर भाजपा की टीम के साथ सांसद विद्युत वरण महतो ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को अलकोर होटल में बुद्धिजीवियों व व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

loksabha election banner

गुरुवार को महानगर भाजपा की टीम के सदस्यों के साथ सांसद विद्युत वरण महतो विभिन्न संगठनों व व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों के पास पहुंचे और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यक्रम में शरीक होने का अनुरोध किया। सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स, बार एसोसिएशन जमशेदपुर, आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा के पदाधिकारियों को खुद आमंत्रण पत्र सौंपा।

भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी 17 एवं 18 जून को प्रस्तावित विकास पर्व की सफलता को कमर कसे हुए है। कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को रविशकर प्रसाद के साथ ग्रामीण विकास मंत्री सुदर्शन भगत व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सरोज पांडेय दोपहर दो बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुचेंगीं। शाम पांच बजे मंत्री होटल अलकोर में शहर के प्रमुख लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। 18 जून को सुबह आदित्यपुर में एक विभागीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर तीन बजे रवींद्र भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा महानगर कमेटी 18 जून को प्रस्तावित कार्यकर्ता समागम की तैयारियों के प्रति ज्यादा गंभीर है। इसकी सफलता के लिए गुरुवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में सासद विद्युत वरण महतो ने कहा कि विकास पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में तय किया गया कि सभी मंडल अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में दल बनाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्र, देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कमल किशोर, अप्पा राव, जोगिंदर सिंह जोगी, प्रदीप महतो, तपन कर्मकार, सतीश सिंह, राम सिंह मुंडा, मुकुल मिश्र, संजीव मुखर्जी, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, श्यामा मुखी, विमल जालान, अनिल मोदी, पारस दुबे आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.