Move to Jagran APP

चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित होंगी सांसद गीता कोड़ा Jamhsedpur News

सिंहभूम की महिला सांसद गीता कोड़ा को आमलोगों के हित में लम्बे समय से अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित किया जायेगा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:13 AM (IST)
चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित होंगी सांसद गीता कोड़ा Jamhsedpur News
चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित होंगी सांसद गीता कोड़ा Jamhsedpur News

चाईबासा (जागरण संवाददाता)। सिंहभूम की महिला सांसद गीता कोड़ा को आमलोगों के हित में लम्बे समय से सफलतापूर्वक अनुकरणीय कार्य करने के लिए  ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019’ से सम्मानित किया जायेगा।

loksabha election banner

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 20 जनवरी 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी श्रीमती कोड़ा को उक्त अवार्ड से सम्मानित करेंगे। पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह अवार्ड सिंहभूम की जनता को समर्पित है। मैं सिंहभूम की जनता को नमन करती हूं। आपने मुझे सेवा का अवसर दिया है। आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी द्वारा सांसद गीता कोड़ा का नाम ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019’ के लिए चयनित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष को हराकर बनी सांसद

विगत 2019 में हुए  लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा को हराकर सिंहभूम संसदीय सीट पर कब्‍जा जमाया था। इसके पूर्व वे जगन्‍नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। वे  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं। गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा सीट मधु कोड़ा द्वारा गठित जय भारत समानता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीती थी।

गीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सोनाराम बिरुआ को 20 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। 2014 के चुनाव में मधु कोड़ा ने सिंहभूम संसदीय सीट से पत्नी गीता कोड़ा को चुनाव लड़ाया था, लेकिन वे मोदी लहर में 87, 524 वोटों से हार गईं। गीता कोड़ा को दो लाख 15 हजार 607 वोट मिले थे. जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के चित्रसेन सिंकू को एक लाख 11 हजार 796 वोट मिले थे। हालांकि बदली परिस्थितियों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन प्रत्‍याशी के तौर पर गीता कोड़ा ने विगत लोकसभा चुनाव में लक्ष्‍मण गिलुवा को शिकस्‍त दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.