Move to Jagran APP

उप प्रमुख व मुखिया ने 127 परिवार में बांटी मच्छरदानी

मुसाबनी प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से गिरीशडांगा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को 127 परिवार के बीच 400 मच्छरदानी का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:46 PM (IST)
उप प्रमुख व मुखिया ने 127 परिवार में बांटी मच्छरदानी
उप प्रमुख व मुखिया ने 127 परिवार में बांटी मच्छरदानी

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से गिरीशडांगा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को 127 परिवार के बीच 400 मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख नंदा देवी और पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के मुखिया प्रधान सोरेन के हाथों गिरीशडांगा के 127 परिवारों के बीच 400 मच्छरदानी का वितरण किया गया। मुखिया प्रधान सोरेन ने बताया कि गिरीशडांगा को मुसाबनी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया जॉन के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी कारण होने वाले मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी परिवार के सदस्यों के लिए मच्छरदानी उपलब्ध कराया गया है। मुखिया प्रधान सोरेन ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि रात को सोते समय आवश्यक रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें। ताकि मलेरिया बीमारी से बचा जा सके। इस दौरान उप प्रमुख नंदा देवी,मुखिया प्रधान सोरेन,वार्ड सदस्य भवानी पातर, स्वास्थ्य विभाग से एमपीडब्ल्यू धनंजय सीट, विक्रम महतो, एएनएम गीता महतो, सेविका उमा भकत, दिगु राम कालिदी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.