Move to Jagran APP

Weather Update : झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज, जान‍िए कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम का मिजाज Jamshedpur News

Monsoon. आइए जानिए कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम। इस अवधि में थोड़ी सावधानी भी जरूरी है क्‍योंकि वज्रपात की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 10:54 AM (IST)
Weather Update : झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज, जान‍िए कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम का मिजाज Jamshedpur News
Weather Update : झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज, जान‍िए कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम का मिजाज Jamshedpur News

जमशेदपुर सरायकेला, जेएनएन।  Monsoon झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज। जी हां, झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के लोगों के लिए बारिश राहत का अनुभव कराने वाली है। किसान खेती-किसानी में जुटने की तैयारी में हैं तो गर्मी से हलकान लोग सकून की सांस ले रहे हैं। आइए जानिए कैसा रहेगा अगले पांच दिन मौसम। इस अवधि में थोड़ी सावधानी भी जरूरी है क्‍योंकि वज्रपात की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है। 

loksabha election banner

 कोल्‍हान प्रमंडल के  सरायकेला-खरसावां जिले में में झमाझम बारिश के साथ शनिवार को मानसून का आगाज हुआ। शनिवार रात में हल्की बारिश हुई। रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले आठ घंटों से हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वैसे तो शनिवार से ही कहीं हल्की और कहीं-कहीं पर तेज बारिश हो रही थी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया था। शनिवार मध्य रात्रि को तेज हवा के साथ बारिश का क्रम शुरू हुआ और लगातार जारी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।

निर्धारित समय से पहले मानसून का प्रवेश

यहां के जानकारों का कहना है कि लंबे समय के बाद पहली बार मॉनसून निर्धारित समय से पहले प्रवेश किया है। आमतौर पर इस क्षेत्र में 18 जून के बाद ही मानसून प्रवेश करता था। लेकिन इस बार 12 जून से ही बारिश का क्रम शुरू हो गया है। अच्छी बारिश की उम्मीद को लेकर किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। चूंकि पिछले कई वर्षों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की पैदावारी अच्छी नहीं हो रही थी। पहली बारिश से ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान भी बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे थे। अब इधर खेती-किसानी कार्य जोर पकड़ेगा। कुछ क्षेत्रों में खरीफ फसल की तैयारी शुरू भी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार- पांच  दिनों तक अच्‍छी बारिश होगी। 

गुरुवार को ही हो चुका था मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से ही मौसम में बदलाव शुरू हो चुका था। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने से मानसून को गति मिल रही है। इसके कारण गुरुवार से ही कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम के मुख्‍यालय जमशेदपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश शुरू हो चुकी थी। मौसम का मिजाज शुक्रवार को दूसरे दिन भी बदला रहा था। सुबह से सूरज और बादलों की लुका-छिपी होती रही थी। इसके बाद दोपहर से अलग-अलग जगहों में बारिश होने लगी थी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 38 घंटे के दौरान राज्य में मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही आने वाले सप्ताह में मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की उम्मीद जताई थी। शुक्रवार को बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट जारी रही थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे तक शहर में 3.8 मिमी बारिश हुई थी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया था।

रोज होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में रोज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 14 जून तक झमाझम बारिश और 15 व 16 को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद भी रोज बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में आने वाले सप्ताह में आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ ही 76 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह और शाम का आर्द्रता 75 और 50 प्रतिशत रहने और हवा तेज चलेगी।

 वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की होगी बारिश

मौसम विभाग ने रविवार को रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिहभूम, सरायकेला-खरसांवा, हजारीबाग, रामगढ़ व बोकारो जिले के कुछ भाग में  में गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्ययम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। पलामू व गढ़वा जिले के कुछ भाग में भी आगामी दो-तीन घेटे में गरज व वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिस हो सकती है। खूंटी, लोहरदगा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा व धनबाद जिले के कुछ भाग में भी गरज व वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। चतरा, रामगढ़, बोकारो व हजारीबाग जिले में भी गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.