Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल के विचारों को साकार कर रही मोदी सरकार

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को भाजपा मंडल कमेटी द्वारा स्थानीय गौशाला परिसर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)
पं. दीनदयाल के विचारों को साकार कर रही मोदी सरकार
पं. दीनदयाल के विचारों को साकार कर रही मोदी सरकार

संवाद सूत्र, चाकुलिया: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को भाजपा मंडल कमेटी द्वारा स्थानीय गौशाला परिसर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर गोस्वामी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय ने वर्ष 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना की थी। उनके विचार एवं दर्शन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित थे। उनका मानना था कि किसी भी समाज अथवा देश का सही मायने में उत्थान तभी हो सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय हो। इसी के तहत उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना की थी। केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल के विचारों को साकार करते हुए गांव, गरीब एवं किसानों के उत्थान लिए काम कर रही है। उनके विकास के लिए पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पंडित दीनदयाल के विचारों से प्रेरणा लेकर मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए को हटाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोया। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के खौफ से निजात दिलाई। अब राम मंदिर का निर्माण कर राम राज्य की स्थापना की ओर सरकार बढ़ चली है। दिनेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचारों पर चल रही मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ा है। कार्यक्रम को पद्मश्री जमुना टुडू, साधन मल्लिक, शतदल महतो, संध्या रानी सरदार, भरत झुनझुनवाला, राजीव महापात्रा, सुमित लोधा, गोपन परिहारी रामस्वरूप यादव, मनोरंजन महतो, चंद्रमोहन मांडी, प्रशांत मल्लिक, मोहन सुरेन आदि ने भी संबोधित किया। खास बात यह रही कि लंबे अरसे बाद विभिन्न गुटों में बटे भाजपाई किसी कार्यक्रम में एक साथ बड़ी संख्या में नजर आए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा.दिनेश कुमार षाड़ंगी ने अपने आवासीय कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश कुमार षाड़ंगी की उपस्थिति में सीएचसी के फार्मासिस्ट दिनेश कुमार घोष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर मरीज की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए विभिन्न गांवों में जाकर कोरोना जांच की। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, शंकर हालदार, लालमोहन मुंडा, हुकुम महतो, रबी दे, आकुल बाग, सुखेन कुइला, उमेश राउत, संजय राणा, बिनांद जाना आदि उपस्थित थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर घाटशिला में भाजपा मंडल कमेटी ने राजस्टेट दुर्गा मंडप परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन माडी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। लखन मार्डी ने कहा कि एक राष्ट्र एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल का योगदान प्रेरित करने वाला है। पंडित दीनदयाल ने सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जन सेवा में लगा है। मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, सुजन कुमार मन्ना, सायन सेन, फूफा बारिक, सांतनु साउ, कौशिक दे, रिकी दे,विजय नामता, शुभम नायक, जागदू महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.