डेढ़ करोड़ की लागत से गोपुरम के मॉडल का लोकार्पण
बिष्टुपुर राम मंदिर में बन रहे गोपुरम (प्रवेशद्वार) के प्रतीक का दीदार शाम को भगवान बालाजी के कल्याणम कार्यक्रम के दौरान हुआ।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 07:40 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बिष्टुपुर राम मंदिर में बन रहे गोपुरम (प्रवेशद्वार) के प्रतीक का दीदार रविवार की शाम को भगवान बालाजी के कल्याणम कार्यक्रम के दौरान हुआ। मॉडल का लोकार्पण फ्लैक्स के माध्यम से किया गया। फ्लैक्स में भक्तों से सहयोग की भी अपील भी कई गई। बताया गया कि इसकी निर्माण में लगभग दो वर्ष लगेंगे और इसका निर्माण दक्षिण भारतीय शैली में होने वाला है।
इसकी ऊंचाई 65 फीट तथा चौड़ाई 30 फीट होगी। इसमें दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला का अद्भूत नमूना देखने को मिलेगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीएच शंकर राव ने बताया कि प्रवेश द्वार से घुसते ही सबसे पहले 30 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति दिखाई पड़ेगी। गोपुरम के निर्माण के बाद राम मंदिर के स्कूल का भी मरम्तीकरण कार्य किया जाना है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें