विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनएच 18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:50 PM (IST)

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के सुरक्षा गार्डों का वाहन गालूडीह के पास एनएच 18 पर पलट गया, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनएच 18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त

एनएच 18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त

HighLights

  1. विधायक सोमेश सोरेन के सुरक्षा गार्डों का वाहन एनएच 18 पर पलटा।

  2. गालूडीह के पास एनएच 18 पर गड्ढे से हादसा हुआ।

  3. चार सुरक्षाकर्मी गंभीर घायल, टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, गालूडीह। थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटीया गांव के समीप बकरी होटल के पास एनएच 18 फोरलेन पर बुधवार शाम करीब चार बजे घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के सुरक्षा गार्ड का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। 

दुर्घटना मे चार सुरक्षा गार्ड रोहित कुमार वर्मा, सुराल हेम्ब्रम, पालू किस्कू एवं आशीष कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को विधायक सोमेश चन्द्र एवं झामुमो नेता सोना राम सोरेन तत्काल अन्य वाहन से टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विधायक की देखरेख में घायल सुरक्षा गार्ड के इलाज चल रहा है। 

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी घायल सुरक्षा गार्ड खतरे से बाहर बताया जा रहा। घटना के संबंध में झामुमो नेता सोना राम सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया की घाटशिला प्रखंड के कसीदा पंचायत अंतर्गत मालेडीह गांव मे संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत पार्टी के कई नेता जा रहे थे। 

गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटीया गांव के समीप एनएच 18 पर हुए गड्ढे में गाड़ी घुस गया जिससे गार्ड का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के कारण विधायक समेत सभी कार्यक्रम शामिल नहीं हुए, विधायक की देख रेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- आजसू नेता हरेलाल महतो ने जदयू नेता शैलेंद्र महतो को भेजा दो करोड़ का मानहानि नोटिस, फेसबुक पोस्ट पर विवाद