Move to Jagran APP

सरयू राय ने केक काटकर मनाया 69 वां जन्मदिन

गुरूवार को विधायक सरयू राय ने केक काटकर अपना 69 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारतीय जन मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 07:35 PM (IST)
सरयू राय ने केक काटकर मनाया 69 वां जन्मदिन
सरयू राय ने केक काटकर मनाया 69 वां जन्मदिन

जमशेदपुर (जासं)। गुरूवार को भारतीय जन मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक सरयू राय का 69 वां जन्मदिन मनाया। मोर्चा के सदस्यों द्वारा उनका जन्मदिन सादगी से साकची स्थित जिला कार्यालय परिसर पर मनाया गया। मौके पर सरयू राय ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

loksabha election banner

मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जन मोर्चा के जिला के संयोजक रामनारायण शर्मा, कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, साकची के विधायक जोगिंदर सिंह जोगी, जिला महिला संयोजक ब्यूटी तिवारी, जिला ससंयोजक रतन महतो, साकची मंडल संयोजक धनजी पांडे, सीतारामडेरा मंडल संयोजक मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, विनोद राय, कृष्णा बनर्जी, आलोक रंजन, महिला नेत्री मिस्टू सोना, काकुली मुखर्जी, कमलजीत कौर, अविनाश कुमार, राकेश मंडल, नवीन कुमार, आकाश कुमार तारा, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सभी मंडल के संयोजक, सहसंयोजक , क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से विधायक सरयू राय को बुके, गुलदस्ता- गुलाब फूल देकर जन्मदिन की बधाई दी एवं पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.