Move to Jagran APP

Dumka Byelection: दुमका में जमे पूर्वी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व नेता

Dumka Byelection. उपचुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व नेता दुमका में डेरा डाले हुए हैं। जिले में झामुमो के चार विधायक हैं वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी इसी जिले से हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 04:15 PM (IST)
Dumka Byelection:  दुमका में जमे पूर्वी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व नेता
दुमका में चुनाव प्रचार करते झामुमो के नेता महावीर मुर्मू।

जमशेदपुर,जासं। उपचुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व नेता दुमका में डेरा डाले हुए हैं। जिले में झामुमो के चार विधायक हैं, वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी इसी जिले से हैं। सभी विधायकों को दुमका में अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

दुमका उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिले के विधायक व नेता अपनी ऐड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। विधायकों के अलावा झामुमो के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू दुमका उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत के लिए दुमका प्रखंड के बुढ़िमारी पंचायत में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। गांव-गांव जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के साथ भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रचार अभियान में उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, सिदोर हांसदा, कमीशन सोरेन, मनोज तांती, करण कालिंदी, साकेत कुमार गुप्ता, विक्की मार्डी आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.