Move to Jagran APP

झारखंड के सोनुवा में शर्मनाक वारदात, दो लोगों ने महिला से किया दुष्‍कर्म; गिरफ्तार Jamshedpur News

पश्चिमी सिंहभूम में शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां दो लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 05:31 PM (IST)
झारखंड के सोनुवा में शर्मनाक वारदात, दो लोगों ने  महिला से किया दुष्‍कर्म; गिरफ्तार Jamshedpur News
झारखंड के सोनुवा में शर्मनाक वारदात, दो लोगों ने महिला से किया दुष्‍कर्म; गिरफ्तार Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम में शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां दो लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

बताया गया है कि दुष्‍कर्म के आरोपितों में एक गांव के ही युवक हैं जबकि एक बाहरी। किसी काम से मैसाबेड़ा गांव आया व्‍यक्ति गांव के युवक के साथ महिला के घर पहुंचा और दारू पी। इसके बाद महिला से बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया। घटना बुधवार शाम की है। दुष्‍कर्म कर दोनों चलते बने । इसके बाद गुरुवार को महिला अपने परिजनों संग सोनुवा थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपितों में   कुलबंत  महतो और राजेंद्र सिंह मीणा शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.