Move to Jagran APP

Misdeed with Minor: आंध्रप्रदेश में झारखंड की नाबालिग मजदूर के साथ दुष्कर्म, विरोध पर तीन सौ महिला मजदूरों को काम से निकाला

Misdeed with Jharkhand minor in Andhra Pradesh . अपनी सहेिलयों के साथ मजदूरी करने गयी झारखंड की एक नाबालिग को कंपनी के सुपरवाइजर ने हवश का शिकार बनाया। अन्य मजदूरों ने विरोध जताया तो करीब तीन सौ मजदूरों को काम से निकाल दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 12:18 PM (IST)
Misdeed with Minor: आंध्रप्रदेश में झारखंड की नाबालिग मजदूर के साथ दुष्कर्म, विरोध पर तीन सौ महिला मजदूरों को काम से निकाला
धालभूगढ पहुंची आंध्र प्रदेश से लौटी महिला मजदूर। जगारण

धालभूमगढ़ ( पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कोटापट्टनम स्थित फुट पार्क कंपनी में कार्यरत पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग 300 महिला व नाबालिग मजदूर गुरुवार की सुबह धालभूमगढ़ स्टेशन पहुंचे। धालभूमगढ़ स्टेशन पहुंचते ही झारखंड महिला मोर्चा मोर्चा की अध्यक्ष बनवासी सोरेन एवं झामुमो प्रखंड सचिव बैद्यनाथ सोरेन मजदूरों से मिले एवं उन्हें धालभूमगढ़ के वन विश्रामागार लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष हेमंत मुंडा ने अपने सदस्यों के साथ आए मजदूरों के लिए जलपान तथा पानी की व्यवस्था की।

loksabha election banner

मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के दबाव में आकर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग के बयान बदल दिए जाने के बाद प्रबंधन द्वारा काम कर रहे पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मजदूरों को निकाल दिया गया। 50 किलोमीटर से अधिक रास्ता पैदल चलकर कोटापट्रटनम रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां के स्थानीय एसपी तथा सीपीआई नेताओं ने मदद कर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा कर खड़गपुर भेजा। खड़गपुर से झामुमो नेताओं के संपर्क में धालभूमगढ़ तक आए हैं।

कंपनी के सुपरवाइजर ने बनाया हवश का शिकार

ज्ञात हो कि आंध्रप्रदेश काम करने गई धालभूमगढ़ प्रखंड की एक नाबालिग को कंपनी के ही एक सुपरवाइजर ने हवस का शिकार बनाया। गुस्साए मजदूरों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार की शाम को हंगामा मचाया था। आरोपित युवक का नाम वेणु बताया जा रहा है। घटना रविवार की है। इस घटना के बाद कंपनी के पाले हुए गुंडे किस्म के लोगों द्वारा यहां के मजदूरों को धमकाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 14 साल की है। वह अपनी सहेलियों के साथ काम करने आंध्रप्रदेश गई। आंध्रप्रदेश के नैलुर मुटकुर में नेकांति मेगा फूड पार्क लिमिटेड में काम कर रही है। कंपनी के सुपरवाइजर वेणु नामक युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। भुक्तभोगी नाबालिग की मजदूर सहेलियों ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी है। महिला कर्मचारी कंपनी के क्वार्टर में रहती हैं जो चारदीवारी के अंदर है। मजदूरों ने फोन कर घाटशिला के विधायक से मदद की गुहार लगाई थी।

परिवहन मंत्री ने दिए ये निर्देश

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि मामले की जानकारी प्रखंड सचिव वेदनाथ सोरेन से मिलने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया है कि सभी को सरकारी खर्च पर उनके घर तक भेजने की व्यवस्था करें। साथ ही मजदूरों की सूची तथा नाबालिग मजदूरों की सूची अलग-अलग बनाकर रखें। किसके साथ ये सभी गए थे उसकी भी जानकारी ली जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.