दिव्यांग युवती को घर में अकेली पाकर चार बच्चों का बाप बना हैवान, किया दुष्कर्म
Misdeed with handicapped girl. दिव्यांग युवती के साथ चार बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम),जेएनएन। दिव्यांग युवती के साथ चार बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना इलाके का है। थाना से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित बड़ामहुलडीया गांव में 30 मई को यह घटना हुई। 20 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपित उलिहातु टोला निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति है।
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़ित दिव्यांग की वृद्ध माता और उसके रिश्तेदार ने 30 मई की दोपहर जगन्नाथपुर थाना आकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता की वृद्ध मां ने बताया है कि 30 मई को वह करीब 4 बजे अपने घर से बाहर गई हुई थी। घर पर 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी अकेली थी। तभी उलिहातु गांव का गेरसो सिंकू घर में आ धमका और उनकी बेटी को जबरन बुलाकर पास के खेत में ले गया। वहां ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। जब वह बाहर से अपने घर लौटी तो बेटी घर में नही थी। आसपास खेत में जब उसकी खोजबीन की तो एक खेत के टांड़ में बेटी के साथ गेरसो सिंकू को अपत्तिजनक स्थिति में पाया। उसे देखकर वह भाग गया। उनकी बेटी दिव्यांग है। वह मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है। उसके पिता का देहांत हो चुका है।
सोमवार देर रात हुई गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले पीड़ित दिव्यांग युवती का मेडिकल चेकअप करवाया। वही एक जून की देर रात को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित गेरसो सिंकू को उसके घर से पकड़ कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया।
दोनों पक्षों में हुई थी सुलह की कोशिश
इधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्ष की आपस में बैठक भी हुई। पर आरोपित ने पीड़िता को अपनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वृद्ध व परिजन न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि आरोपित को बीती रात पकड़ कर कोर्ट चलान कर दिया गया है। आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गई है।