आरआइटी थाना इलाके में हैवानियत की हद, नाबालिग को अगवा कर चार लोगों ने किया दुष्कर्म Jamshedpur News
सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ अगवा कर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सभी उसे छोड़कर भाग गए।
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करनेवाली घटी है। यहां नाबालिग लड़की को अगवा कर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन की तलाश की जा रही है।
बंतानगर के रहनेवाले चार युवकों ने बाजार से लौट रही नाबालिग को बाइक से एनआइटी के जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गये। घटना सोमवार रात करीब करीब आठ बजे की है। इधर, देर रात रोते हुए जा रही पीडि़ता पर पुलिस गश्त टीम की नजर पड़ी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने छापामारी कर बंतानगर निवासी सुकरा कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। आरआइटी थाना प्रभारी राजनारायण सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों में बादल पूर्ति, चौकी उर्फ शिवा पूर्ति, मनीष लांबा व संजय लांबा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना से नाराज बंतानगर बस्ती के दर्जनों लोग मंगलवार की सुबह आरआइटी थाना पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मामी के साथ बाजार से जा रही थी नाबालिग
पुलिस को नाबालिग ने बताया कि वह रविवार की शाम छह बजे मामी के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसकी मामी काफी निकल गई थी। इसी बीच, पड़ोसी संजय लांबा उसे छोडऩे के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे एनआइटी जंगल की ओर लेकर चला गया। जहां उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
एसडीपीओ ने की मामले की जांच
घटना के बाद सरायकेला एसडीपीओ अविनाश कुमार आरआइटी थाना पहुंचे, और पीडि़ता का बयान को कलम बंद किया। वहीं पीडि़ता का 164 का बयान के लिए सरायकेला भेज दिया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप