Move to Jagran APP

जमशेदपुर के बर्मामाइंस से नाबालिग लड़के का अपहरण, पढें जमशेदपुर में अपराध की खबरें

पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंचननगर निवासी लक्ष्मी देवी का नाबालिग पुत्र 12 जून से लापता है। स्वजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लक्ष्मी देवी की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 08:04 PM (IST)
जमशेदपुर के बर्मामाइंस से नाबालिग लड़के का अपहरण, पढें जमशेदपुर में अपराध की खबरें
पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की खबरें।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र कंचनगर निवासी लक्ष्मी देवी का नाबालिग पुत्र 12 जून से लापता है। स्वजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लक्ष्मी देवी की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ उसके पुत्र का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

उधर, बर्मामाइंस थाना में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी वीणा सिंह ने राम मार्डी, राजू सिंह, राजेंद्र पात्रा, विकास और पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, रंगदारी मांगने और जबरन पर्स से रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करई है। सभी आरोपित बर्मामाइंस भक्तिनगर के निवासी हैं।

बिरसानगर में टावर से बैटरी की चोरी

बिरसानगर थाना जोन संख्या पांच के निवासी नवज्योत कुमार ओझा की छत पर लगे मोबाइल टावर की बैटरी अज्ञात ने चुरा ली। उसकी शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 16 जून की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परसुडीह में मारपीट कर सिर फोड़ा, चेन छीना

परसुडीह थाना में गोविंदपुर रेलवे क्रांसिग गदड़ा निवासी पूनम राय ने हरेंद्र तिवारी और उसके बेटे पर मारपीट कर सिर फोड़ देने और चेन की छिनतई कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना 16 जून की है।

परसुडीह में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

परसुडीह थाना क्षेत्र खखरी पाड़ा निवासी पार्थो सारथी महतो ने सनूप गोप पर मारपीट, गाली-गलौज और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। परसुडीह थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित गोविंदपुर रेलवे फाटक काली मंदिर का निवासी है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है।

गोलमुरी में बच्चों की लड़ाई में बड़े उलझे, मामला थाना तक पहुंचा

गोलमुरी थाना क्षेत्र सर्कस मैदान में बच्चों की लड़ाई में दो पक्ष आपस में उलझ गए। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। मामले पर कार्रवाई को लेकर दोनों पक्ष गोलमुरी थाना पहुंचे। एक पक्ष के जोहरा बीबी, मो. जुम्मन, सफीक और रानू बीबी को चोट आई है। दूसरे पक्ष के फैसल खान और अन्य घायल हुए। मो. सफीक ने बताया दो बच्चों के बीच मारपीट हुई थी जिसको लेकर दोनों बच्चों के परिवार आपस में उलझ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.