Jamshedpur: घर में घुसकर 4 साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आजादनगर थाना क्षेत्र में 55 साल के अधेड़ ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।
आजादनगर थाना क्षेत्र में 55 साल के अधेड़ ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की है, जिसके बाद स्वजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
दुष्कर्म का आरोपी फरार
केस दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. अकरम को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन आरोपित फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बुधवार की दोपहर आरोपित मो. अकरम बच्ची के घर गया था। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची को अकेला पाकर अकरम ने उसे अपना हवस का शिकार बना डाला।
घटना के बाद जब परिवार के लोग पहुंचे तब बच्ची ने घटना की कहानी स्वजनों को बताया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
बच्ची का कराया गया मेडिकल
घटना की जानकारी मिलते ही आजादनगर थाना की पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपित मो. अकरम के आजादनगर रोड नंबर तीन गरीब नवाज कॉलोनी स्थित घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार हो गया है। पुलिस ने बच्ची का गुरुवार को मेडिकल कराया।