विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur Crime: मानगो में एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर एचआर खान के साथ मारपीट

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 10:27 AM (IST)

Jamshedpur Crime महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जन डॉ. एचआर खान के साथ मारपीट करने का मामला ...और पढ़ें

महिला मरीज के स्वजन क्लीनिक पहुंचे और मारपीट करने का प्रयास किया।
महिला मरीज के स्वजन क्लीनिक पहुंचे और मारपीट करने का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जन डॉ. एचआर खान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शाम के वक्त डॉ. एचआर खान न्यू पुरुलिया रोड 13 नंबर स्थित मेडिकेयर नर्सिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में मरीज देख रहे थे। तभी मानगो वारिस कालोनी निवासी एक महिला जांच कराने पहुंची। इसके बाद महिला रोते-रोते घर पहुंची और अपने स्वजनों से कहा कि डॉक्टर ने उनके साथ छेड़खानी की है।

इसके बाद महिला मरीज के स्वजन क्लीनिक पहुंचे और मारपीट करने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान डॉक्टर ने अपना बचाव किया। तब तक इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो डॉक्टर एचआर खान नहीं मिले। पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश करती रही। इधर, घटना की जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के सचिव डॉ. सौरव चौधरी को भी मिली। उन्होंने तत्काल डॉ. एचआर खान से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसके बाद डॉ. सौरव चौधरी ने पुलिस से भी संपर्क किया और मामला समझने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इधर, दैनिक जागरण की टीम भी डॉ. एचआर खान से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।