Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार को कसीदा स्थित होटल सुभाषिता में कांग्रेस पार्टी मनरेगा विभाग के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:32 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:32 AM (IST)
कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान  चलाया जाएगा
कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार को कसीदा स्थित होटल सुभाषिता में कांग्रेस पार्टी मनरेगा विभाग के जिला अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बलदेव सिंह शामिल थे। सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि ग्रामीण जिला के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अहम पद कार्यकर्ताओं ने दिया है। इसके बावजूद यहां का संगठन पूरी तरह कमजोर नजर आता है। इसका मुख्य कारण है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने ग्रामीण जिला के प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कम से कम प्रत्येक प्रखंड से 50 सक्रिय सदस्य बनाना है। इसके बाद निश्चित रूप से पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा ताकि सुदूर ग्रामीण प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके। उनका दुख दर्द गांव की समस्या तथा अन्य मुद्दों का समाधान तत्काल किया जा सके। राज्य में पार्टी की सरकार है ऐसे में कार्यकर्ता सशक्त हो सकते हैं यदि जन मुद्दों का समाधान किया जाए। तापस चटर्जी ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि शहरी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष होने के नाते गांव में समय नहीं दे पाते हैं इसलिए अत्यंत जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी का भी ग्रामीण जिलाअध्यक्ष का चुनाव हो इसके लिए कार्यकर्ता हर संभव सहयोग करेंगे ताकि संगठन मजबूत हो सके। मौके पर कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह, अरुण सिंह, सत्यपाल सिंह विकी, लक्ष्मण चंद्र बाग, सपन महतो, बिल्टु सिन्हा, अर्जुन सिंह, प्रदीप भद्रा, सोमन सीट सहित बहरागोड़ा धालभूमगढ़, चाकुलिय, गुड़ाबंधा, डुमरिया व मुसाबनी आदि प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.