विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड आंदोलनकारियों को राज्यसभा भेजे सरकार : कुणाल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 02:46 AM (IST)

आंदोलनकारियों को अपनी समस्या व बात रखने के लिए सरकार को चाहिए की एक-एक आंदोलनकारी को मनोनीत कर राज्यसभा में ...और पढ़ें

झारखंड आंदोलनकारियों को राज्यसभा भेजे सरकार : कुणाल
झारखंड आंदोलनकारियों को राज्यसभा भेजे सरकार : कुणाल

संवाद सहयोगी, घाटशिला : आंदोलनकारियों को अपनी समस्या व बात रखने के लिए सरकार को चाहिए की एक-एक आंदोलनकारी को मनोनीत कर राज्यसभा में भेजे। ताकि वे अपनी बातों को सदन में रख सकें। विधानसभा सत्र में इस बात को उठाएंगे। उक्त बातें मंगलवार को लालडीह स्थित माटीकाला भवन परिसर में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक को संबोधित करते हुए बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संकल्प को भी पूरा नहीं कर रही है। इसको लेकर जून के प्रथम सप्ताह में गृह सचिव से मिलकर आंदोलनकारियों की समस्याओं को रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई ¨बदुओं पर चर्चा की। इसमें अगस्त 2015 से मार्च 2016 तक के आठ माह का बकाया राशि सह पेंशन अविलंब भुगतान करें, पेंशन स्वीकृति पत्र निर्गत करने तथा बचे हुए आंदोलनकारियों को पेंशन दिए जाने तथा छूटे लोगों का नाम छोड़ने को लेकर आयोग से बातचीत करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जगदीश भकत, रतन मुर्मू, मदन दलाई, विशु तंतुबाई, सोनाली बोस, सुकुमार राउत, निरंजन नामता, मधु नामता, ललित कृष्ण मंडल, यूनिश अली, काला सरकार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।