Move to Jagran APP

युवा दिवस पर भाजयुमो ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित Jamshedpur News

भाजयुमो महानगर ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद को युवाओं का उच्चतम आदर्श बताया।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 10:47 AM (IST)
युवा दिवस पर भाजयुमो ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित Jamshedpur News
युवा दिवस पर भाजयुमो ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भाजयुमो महानगर ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। साकची स्थित नए भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सासद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि थे।

loksabha election banner

वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद को युवाओं का उच्चतम आदर्श बताया। सासद ने कहा कि विवेकानंद का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवनकाल में स्थापित आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, राजेश शुक्ल, अमरजीत सिंह राजा समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

दूसरी ओर, जमशेदपुर का मान देश-दुनिया में बढ़ाने वाली युवा प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया गया। इनको मिला सम्मान -रिया दत्ता पटमदा, क्रिकेटर सोनू सिंह, इंडियन आइडल फेम निधि प्रसाद, ताइक्वांडो में रजत पदक विजेता अभिजीत मंडल, रोल बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता मोनू गुप्ता व चार बार मिस्टर झारखंड रहे दिव्यांग नयनराज आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद :  कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी व अचिंतम गुप्ता, हलधर नारायण साह, प्रदेश भाजयुमो से गुंजन यादव, पप्पू सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह, उमेश पाडेय, भाजपा जमशेदपुर से बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, सुनील बारी, पुष्पा तिर्की, हरिकिशोर तिवारी, काजू साडिल, बिमल बैठा, गोपाल जायसवाल, राजपति देवी, दीपक झा, उमाशकर सिंह, चुन्नू भूमिज व दीपू सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.