देश को हिदू राष्ट्र घोषित करे सरकार : केलकर
मंच का गठन देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ ही समाज संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए हुआ है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर आए भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश को अविलंब हिदू राष्ट्र घोषित करे। वे रविवार को तुलसी भवन बिष्टुपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मंच का गठन देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ ही समाज, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए हुआ है। हिदू देश की रीढ़ है। आज इस हिदू समाज पर संकट है। आजादी के समय हिदुओं की जनसंख्या 85 प्रतिशत थी। अब यह घटकर 79.8 प्रतिशत हो गई है। जिन्होंने मजहब के नाम पर पाकिस्तान बनाया उनकी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में आज कोई भी राजनीतिक दल हिदू हितों की चिंता नहीं कर रहा है। सभी दल अल्पसंख्यकों को अतिरिक्त अधिकार और सुविधाएं दे रहे हैं। सांप्रदायिक आधार पर राजनीतिक दल और सरकारें विभाग और मोर्चा का गठन कर रहे हैं। ये लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि हैरत की बात ये है कि ठीक यही काम भारतीय जनता पार्टी भी कर रही है। बस, शिवसेना थोड़ी अपवाद के रूप में दिखाई पड़ती है। अभी बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिदू परिवार की निर्मम हत्या की गई। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद गला रेता गया। इसका सबसे बड़ा कारण वर्ग विशेष के पोषण की राजनीति है। इसी तरह की राजनीति से हौसला पाकर दो मौलवियों ने कमलेश तिवारी की हत्या पर लाखों रुपये ईनाम की घोषणा तक कर दी थी। सुपारी देकर हिदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि आजादी के समय ही भारत को हिदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए था, जो नहीं हुआ। आज भी उचित समय है, सरकार को अविलंब भारत को हिदू राष्ट्र घोषित कर दिया जना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरि सिंह, महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री नीरज सिंह व प्रदेश संयोजक कमलेश सिंह आदि मौजूद थे।