Move to Jagran APP

विधि-विधान से पूजे गए भगवान गणेश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महाराष्ट्र हितकारी मंडल के गणेशोत्सव में रविवार की सुबह धार्मिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 08:26 PM (IST)
विधि-विधान से पूजे गए भगवान गणेश
विधि-विधान से पूजे गए भगवान गणेश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महाराष्ट्र हितकारी मंडल के गणेशोत्सव में रविवार की सुबह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंडल के पुरोहित भास्कर जोशी ने विधि-विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना कराई। उनके मार्गदर्शन में मंडल के सदस्यों ने 1001 बार श्री गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ किया। उसके बाद महाआरती हुई और महाभोग चढ़ाया गया। मंडल के 250 से अधिक सदस्यों ने महाभोग का सेवन किया। मौके पर मंडल के विश्वस्त वसंत खले, दीपक पुरंदरे, उल्हास साने, डॉ. उन्मेष लुकतुके, अध्यक्ष रविंद्र साठये, मृदुला राजे, प्रभात देव, शिल्पा साने, अजीत जोशी, रोहिणी साठये, किरण साठये, हर्षा गोडबोले, रामचंद्र जोशी आदि मौजूद थे। आयोजन में सुबोध गोवंडे सक्रिय भूमिका निभाई। मंडल के और महाराष्ट्र भगिनी समाज के सभी सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.