Chhath Puja 2019 : जमशेदपुर के नौ घाटों पर तैनात रहेगी मेडिकल टीम, साकची से होगी निगरानी
Chhath Puja 2019. छठ पर्व के दोनों दिन शहर के अधिकांश घाटों पर मेडिकल टीम एंबुलेंस दवा व डॉक्टर के साथ तैनात रहेगी। वहीं इसकी निगरानी साकची कंट्रोल रूम से होगी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। छठ पर्व के दोनों दिन शहर के अधिकांश घाटों पर मेडिकल टीम एंबुलेंस, दवा व डॉक्टर के साथ तैनात रहेगी। वहीं इसकी निगरानी साकची कंट्रोल रूम से होगीी। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को निर्देश जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि दो नवंबर को संध्या एक बजे से अंतिम समय व तीन नवंबर को सुबह तीन बजे से अंतिम समय तक वह अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्वंय सेवी संस्थाओं को प्रतिनियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूप साकची जेल चौक स्थित पुराना सिविल सर्जन कार्यालय को बनाया गया है। यहां पूरी टीम तैनात रहेगी।
इन घाटों पर तैनात रहेगी टीम
स्वर्ण रेखा घाट, साकची : टीएसआरडीएस व राम कृष्ण मिशन की टीम।
स्वर्ण रेखा बालु घाट, साकची : सिटीजन फाउंडेशन व तंतुश्री सेवा संघ की टीम।
स्वर्ण रेखा घाट, भुइयांडीह : राम कृष्ण हेल्थ केयर सर्विसेस व एपेक्स हॉस्पिटल की टीम।
स्वर्ण रेखा घाट, मानगो : हरपाल सिंह नर्सिंग होम व गुरुनानक अस्पताल की टीम।
दुमुहानी घाट, सोनारी : भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी की टीम।
कपाली घाट, सोनारी : भारत सेवाश्रम संघ की टीम, सोनारी।
सतीघाट, कदमा : रेडक्रास सोसाइटी की टीम।
खरकाई घाट, बिष्टुपुर : रेडक्रास सोसाइटी व कांतिलाल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की टीम।
बड़ौदा घाट एवं शिव घाट : राजस्थान सेवासदन, जुगसलाई की टीम।