Xlri maxi fair 2020 : XLRI में मैक्सी फेयर का विधिवत आगाज आज, Jamshedpur News
Xlri maxi fair 2020. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पूर्व में एक्सएलआरआई) में मैक्सी फेयर का शुक्रवार शाम फादर प्रभु हॉल में विधिवत शुभारंभ होगा।
जमशेदपुर, जासं। XLRI MaXi FAIR जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (पूर्व में एक्सएलआरआई) में मैक्सी फेयर का शुक्रवार शाम फादर प्रभु हॉल में विधिवत शुभारंभ होगा। इस मौके पर मैक्सी फेयर की सचिव अभिलाष नंदी समारोह का विधिवत शुभारंभ करेगी। इवेंट लांच के साथ ही इस बार एक्सएलआरआई के छात्र कौन-कौन सी कंपनियों के साथ रिसर्च करेगी। पिछली बार छात्रों ने हिन्दुस्तान यूनीलीवर्स के साथ डिजिटल विषय पर रिसर्च किया था। इस बार अभिलाष नंदी बताएंगी कि इस बार किस कंपनी के साथ किस तरह के रिसर्च करेगी।
11 व 12 को होगा मैक्सी फेयर
एक्सएलआरआई के छात्रों द्वारा 11 व 12 जनवरी को एक्सएलआरआई प्रांगण में मैक्सी फेयर होगा। इसमें बच्चे, बड़े और महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। युवाओं के लिए खासकर गेमिंग जोन बनाया गया है जिसमें केटीएम राइड, जंपिंग राइड, बैलून शूटिंग सहित कई तरह के इवेंट होंगे। वहीं, महिलाओं के लिए मास्टर शेफ जबकि बच्चों के लिए फेस पेटिंग, फैशन शो का आयोजन किया गया है। वहीं, मेले में हैंडीक्राफ्ट व खाने-पीने के भी कई तरह के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। वहीं, 12 जनवरी की शाम सात बजे से शहरवासियों को गुदगुदाने के लिए दो हास्य कलाकार सौरभ पंत और कुमार वरूण भी जमशेदपुर पहुंच रहे हैं जो अपनी बातों से लोगों को गुदगुदाएंगे।
है आयोजन की खासियत
मैक्सी फेयर का आयोजन बाजार अनुसंधान और उपभोक्ता व्यवहार को समझने के लिए किया जाता है। इसमें जमशेदपुर के लोगों की जमकर भागीदारी होती है। यह एक्सएलआरआइ के महत्वपूर्ण आयोजनों में एक है। यह संस्थान के प्रोफेसर डॉ शरद शरीन की परिकल्पना है। मैक्सी फेयर से उपभोक्ता की धारणाओं और उनकी वरीयताओं के बारे में निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस आयोजन का अनुसरण देश और विदेश के कई संस्थानों ने किया है। जमशेदपुर और आसपास के लोगों को इस आयोजन का इंतजार रहता है।