मारवाड़ी महिला मंच की जमशेदपुर शाखा देश में अव्वल
जासं, जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच की जमशेदपुर शाखा को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ शाखा का
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:34 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच की जमशेदपुर शाखा को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब मिला है। पटना में 14-15 मार्च को हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन में प्रभा पाडिया ने सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार भी ग्रहण किया। इस मौके पर शहर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया व लता अग्रवाल के अलावा वर्ष 2017-18 की सचिव सीमा जवानपुरिया, उपाध्यक्ष विभा दुदानी, कोषाध्यक्ष वीणा अग्रवाल, सहसचिव ममता जालान, गीता मुरारका, सरस्वती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, मंजू मुसद्दी आदि उपस्थित थीं। प्रभा पाडिया को मंजू मेहरिया स्मृति पुरस्कार भी मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें