Move to Jagran APP

मार्शल ने अर्बन को ड्रॉ पर रोका

सुनील हांसदा द्वारा अंतिम मिनट में दागे गए गोल की बदौलत अर्बन सर्विसेज ने मार्शल क्लब को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 09:42 PM (IST)
मार्शल ने अर्बन को ड्रॉ पर रोका
मार्शल ने अर्बन को ड्रॉ पर रोका

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सुनील हांसदा द्वारा अंतिम मिनट में दागे गए गोल की बदौलत अर्बन सर्विसेज ने मार्शल क्लब को अंक बांटने पर मजबूर किया।

loksabha election banner

जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन लीग के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच अंतिम परिणाम 1-1 रहा। मार्शल क्लब ने आक्रामक शुरुआत की, नतीजा छठे मिनट में विष्णु सरदार ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक मार्शल 1-0 से बढ़त बनाए हुए था। मध्यांतर के बाद अर्बन सर्विसेज ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। खेल के 63वें मिनट में सुनील हासंदा ने शानदार गोल कर मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। उसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने को पुरजोर प्रयास किया, लेकिन किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी।

मैच के रेफरी प्रेम दास, महेश्वर महतो, राकेश कुमार किस्कू व सिराम सोरेन थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.