Move to Jagran APP

कुछ में बोनस की बहार तो कई कंपनियों में इंतजार

लौहनगरी में बोनस की बयार बहनी शुरू हो गई है। हालांकि कई कंपनियों में अभी इंतजार ही हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:45 PM (IST)
कुछ में बोनस की बहार तो कई कंपनियों में इंतजार
कुछ में बोनस की बहार तो कई कंपनियों में इंतजार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में बोनस की बयार बहनी शुरू हो गई है। टाटा स्टील में समझौता हुए करीब एक माह बीत चुका है। इस बीच कुछ छोटी-बड़ी कंपनियों में समझौते हुए हैं। टाटा स्टील के बाद शहर की सबसे अधिक कर्मचारी संख्या वाली टाटा मोटर्स में पिछले साल कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस मिला था। इधर, बोनस के लिए समझौते को लेकर यूनियनों की सक्रियता तेज हो गई है। लगभग सभी कंपनियों में प्रबंधन व यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है।

loksabha election banner

दुर्गापूजा करीब आते देख कर्मचारियों के परिजनों ने अभी से ही बजट बनाना शुरू कर दिया है। 'बोनस' के नाम से ही कर्मचारियों व उनके परिजनों के जेहन में एक उत्साह झलकने लगा है। अब लोगों की नजर दूसरी बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स के अलावा टिनप्लेट, टाटा ब्लूस्कोप, न्यूवोको, तार कंपनी, जेम्को आदि पर टिकी हैं।

इन कंपनियों में हो चुका समझौता

टाटा स्टील : 11.25 प्रतिशत

न्यूनतम 26,130 रु., अधिकतम 1,99,723 रु.

टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी

एकमुश्त 17,200

न्यूवोको : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 74,997, अधिकतम 1,51,714

टिमकेन--14 प्रतिशत

अधिकतम 70,000

टीएसपीडीएल : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 28,517, अधिकतम 65,756

ट्यूब मेकर्स क्लब : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 21,484, अधिकतम 32,904

यूनाइटेड क्लब : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 17363, अधिकतम 39,409

टाटा वर्कर्स यूनियन : 17 प्रतिशत

एकमुश्त 36,000

बेल्डीह क्लब : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 29,260, अधिकतम 36,576

जी टाउन क्लब : 20 प्रतिशत

न्यूनतम 9,832, अधिकतम 31,039

यहां वार्ताओं का दौर

टाटा मोटर्स में पिछले साल 10 फीसद बोनस मिला था। इस बार कर्मचारी ज्यादा की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो यहां 12 प्रतिशत की मांग की जा रही है। बुधवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई थी। इस महीने के अंतिम सप्ताह में बोनस समझौता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जुस्को में जल्द समझौते की उम्मीद

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को में भी समझौते की कवायद चल रही है। जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय बेहतर बोनस को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए हैं। गुरुवार को प्रबंधन के साथ वार्ता हुई लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका। पिछले साल यहां 15 फीसद बोनस मिला था।

टिनप्लेट यूनियन 20 फीसद की मांग पर अड़ी

गोलमुरी स्थित टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड में कई दौर की वार्ता के बाद यूनियन बीस फीसद बोनस की मांग पर अड़ी है। यूनियन के महामंत्री डीके सिंह के मुताबिक प्रबंधन के साथ जल्द ही अगले दौर की वार्ता होगी। 2017 में यहां 17.5 फीसद बोनस हुआ था।

टाटा हिताची में 15 फीसद से ज्यादा बोनस की आस

आधारभूत संरचना निर्माण उपकरण वाली कंपनी टाटा हिताची में जल्द ही बोनस समझौता होने के आसार हैं। यूनियन महामंत्री एसके सिंह के मुताबिक दुर्गापूजा से पूर्व हर हाल में समझौता हो जाएगा। 2017 में यहां 15 फीसद बोनस हुआ था।

आइएसडब्ल्यूपी लेबर यूनियन भी सक्रिय

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) में मान्यता प्राप्त वायर प्रोडक्ट्स लेबर यूनियन सक्रिय है। वार्ता का दौर जारी है। प्रबंध निदेशक स्तरीय वार्ता के बाद समझौते पर मुहर लगेगी। बीते साल यहां 17.5 फीसद बोनस हुआ था।

जेम्को में बोनस को लेकर यूनियन ने की पहल

तार कंपनी की सहायक कंपनी जमशेदपुर इंजीनिय¨रग एंड मशीन मैन्युफैक्च¨रग कंपनी जेम्को में बोनस वार्ता का दौर शुरू हो चुका है। यूनियन के महामंत्री अमित सरकार बोनस समझौते को लेकर यूनियन की बैठक बुला चुके हैं। यहां तार कंपनी के बाद समझौता होगा। पिछले साल 15.2 फीसद बोनस हुआ था।

टाटा कमिंस में राजेंद्र सिंह के साथ वार्ता

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की यूनियन पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को वार्ता हुई। शुक्रवार को उनकी प्रबंधन के साथ वार्ता होनी है। बीते साल यहां कर्मचारियों को 19 फीसद बोनस मिला था। बताया जाता है कि इस बार प्रबंधन 18.50 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ रही है।

टाटा पावर में एकमुश्त मिलती है राशि, अभी हो रहा इंतजार

टाटा पावर की जोजोबेड़ा इकाई में वित्तीय वर्ष के शुभारंभ में ही कर्मियों के बैंक खाते में बोनस राशि भेज दी जाती है। वहां के सभी कर्मचारी सुपर एनुवेशन स्कीम में शामिल हैं। अलग से पूजा उपहार के तौर पर एकमुश्त राशि मिलती है जो इसी माह मिलने की संभावना है। बीते साल कर्मियों को 15,000 रुपये एकमुश्त मिले थे।

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स में पिछले साल मिला था 8.33 प्रतिशत

छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी में भी बोनस को लेकर प्रबंधन के साथ वार्ता जारी है। यूनियन अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समझौते के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए हैं। बीते साल यहां 8.33 फीसद बोनस मिला था।

टाटा ब्लूस्कोप में अगले सप्ताह समझौते की उम्मीद

टाटा ब्लूस्कोप में अगले सप्ताह समझौते होने की संभावना है। बोनस समझौते को लेकर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समझौते को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए हैं।

टाटा पिगमेंट कर्मियों को बेहतर की आस

टाटा पिगमेंट में बोनस बोनस को लेकर प्रबंधन-यूनियन की वार्ता जारी है। यहां भी बहुत जल्द समझौता होने की संभावना है। यहां पिछले साल कर्मियों को 17.5 फीसद बोनस मिला था।

टीआरएफ में 8.33 से ज्यादा बोनस की मांग

टीआरएफ में बोनस समझौते को लेकर प्रबंधन-यूनियन के बीच वार्ता का दौर शुरू है। यूनियन महामंत्री संजय झा के मुताबिक समय रहते समझौते कराने के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया गया है। बीते साल यहां कर्मचारियों को 8.33 फीसद बोनस मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.