लैंड डिपार्टमेंट में 28 पर मैनपावर फाइनल, छह सरप्लस
री-ऑर्गेनाइजेशन पर गुरुवार को टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व के बीच ऑनलाइन बैठक हुई।
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट का री-ऑर्गेनाइजनेशन 28 पर फाइनल हो गया। वर्तमान में यहां 34 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में छह सरप्लस होने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दूसरे विभाग में समायोजित किया जाएगा। री-ऑर्गेनाइजेशन पर गुरुवार को टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, चीफ रितूराज सिन्हा, दीपा वर्मा व राशिद जाफरी जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविद पांडेय, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि 28 कर्मचारी तीन ब्लॉक मे कार्यरत रहेंगे। ब्लॉक-3 में 10, ब्लॉक-2 में 17 और ब्लॉक-1 में एक कर्मचारी रहेंगे। जिन्हें प्रमोशन व आरओ बेनीफिट का लाभ मिलेगा।