मानगो बस स्टैंड से कुलियों ने हटाई झोपड़ियां
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड अब साफ-सुथरा रहेगा। यहां रात गुजारने वाले कुलि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड अब साफ-सुथरा रहेगा। यहां रात गुजारने वाले कुलियों और बसों के खलासियों ने इसे साफ रखने का प्रण लिया है। यही नहीं, प्रण लेने के फौरन बाद इन कुलियों और खलासियों ने अपने सोने के लिए बनाए गए झोपड़ीनुमा शेड खोल कर हटा दिए हैं। सभी सोमवार को बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाएंगे।
अगर मानगो बस स्टैंड साफ रहेगा तो जमशेदपुर अक्षेस को 200 नंबर मिलेंगे। इसके लिए विशेष अधिकारी संजय कुमार रविवार की सुबह बस स्टैंड का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी कुलियों और खलासियों ने उनके कहने पर सभी झोपड़ीनुमा शेड हटा दिए। इससे बस स्टैंड साफ हो गया है।
-
कल लग जाएंगे बसों के 40 काउंटर
विशेष अधिकारी मानगो बस स्टैंड में टिकट बांटने के लिए 40 काउंटर बनाए जा रहे हैं। ये काउंटर फिलहाल रेडीमेड बनाए जा रहे हैं। सोनारी में इन्हें बनाया जा रहा है। सोमवार की शाम तक ये बन कर तैयार हो जाएंगे और इन्हें मंगलवार को बस स्टैंड पर लगा दिया जाएगा। इन्हें गेट नंबर दो और तीन के बीच सड़क की दीवार से सटा कर रखा जाएगा।