Move to Jagran APP

दो बड़े औद्योगिक घराने में रिश्तेदारी, TATA घराने की बहू बनी किर्लोस्कर की पुत्री मानसी

टाटा घराने के नेविल टाटा और किर्लोस्कर समूह के मालिक विक्रम किर्लोस्कर की पुत्री मानसी किर्लोस्कर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सादगी से हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 07:16 PM (IST)
दो बड़े औद्योगिक घराने में रिश्तेदारी, TATA घराने की बहू बनी किर्लोस्कर की पुत्री मानसी
दो बड़े औद्योगिक घराने में रिश्तेदारी, TATA घराने की बहू बनी किर्लोस्कर की पुत्री मानसी

जमशेदपुर, जेएनएन। दो बड़े औद्योगिक घराने रिश्तेदारी में बंध गए हैं। टाटा घराने की बहू बन गई है किर्लोस्कर घराने की पुत्री मानसी। जानेमाने उद्योगपति नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से मानसी किर्लोस्कर की शादी जुलाई के दूसरे पखवारे में मुंबई में हुई। शादी समारोह में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद रहे। उन्होंने वर-वधु को सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।  

loksabha election banner

शादी बगैर तामझाम के हुई। शादी समारोह को लो प्रोफाइल रखा गया था। समारोह में केवल पारिवारिक रिश्तेदार ही मौजूद थे। किर्लोस्कर ब्रदर्स के मालिक विक्रम किर्लोस्‍कर मानसी के पिता हैं। शादी समारोह दक्षिण मुंबई में नोएल टाटा के घर पर आयोजित किया गया था। शादी में मानसी के पिता व्रिकम किर्लोस्कर और मां गीतांजलि के साथ नेविल के पिता नोएल और मां मौजूद थे। 

मनीषा मुंबई होगी शिफ्ट

नोएल टाटा ट्रेंट लिमिटेड और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं। नोएल टाटा हमेशा लो प्रोफाइल रहते हैं और उनके बच्चे भी उनके नक्शेकदम पर चलते हैं। नेविल ट्रेंट हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख हैं। मानसी किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड की सीईओ हैं। अब वह मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। सूत्र बताते हैं कि किर्लोस्कर परिवार ने 15 सितंबर को अपने बेंगलुरु स्थित घर में पार्टी देने की योजना बनाई है।

मई में हुआ था इंगेजमेंट

इसी वर्ष मई महीने में मुंबई में ही नेविल और मनीषा का इंगेजमेंट हुआ था। इंगेजमेंट भी सादे समारोह में ही हुआ था जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। बताते हैं कि नेविल और मनीषा लंबे समय से अच्छे दोस्त थे। दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का प्रस्ताव नेविल ने ही मनीषा को दिया। नेविल का प्रस्ताव मनीषा को भा गया। उसकी सहमति के बाद नेविल ने मनीषा के घर जाकर उसके माता-पिता के समक्ष प्रस्ताव रखा और पिफर शादी की तैयारी शुरू हो गई। अब दोनों विधिवत एक-दूसरे के हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.