राजलाबाध गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी Jamshedpur News
राजलाबाध पंचायत अंतर्गत रजलाबाध गांव के जगदा मौजा के केनाल के समीप बेर के पेड़ पर गमछा से लटकर 40 वर्षीय रवि मुंडा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
बहरागोड़ा(जमशेदपुर)जेएनएन। थाना क्षेत्र राजलाबाध पंचायत अंतर्गत रजलाबाध गांव के जगदा मौजा के केनाल के समीप बेर के पेड़ पर गमछा के सहारे लटकर 40 वर्षीय रवि मुंडा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान सुबह जब आसपास के ग्रामीण ने पेड़ झूलता हुआ देखा तो बहरागोड़ा थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन, अवधेश सिंह ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। साथ ही परिवार वालों से घटना के बारे में पूछताछ की। फिलहाल युवक के शव को पेड़ से उतारकर कागजी कार्रवाई केे लिए पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रबी मुंडा की पत्ननी भूटी मुंडा ने बताया कि एक सप्ताह पहले अचानक उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया था। इस दौरान उसे घर में ताला बंद कर रखा जाता था। खाने के समय उसे घर में ही खाना दिया जाता था। इसी क्रम में शनिवार को भी खाना खाने के बहाने रात 12 बजे घर से बाहर निकला। उसके बाद भाग गया। रात को काफी खोजबीन की गई। लेकिन मिला नहीं। पत्नी ने बताया कि उसके पति खेती मजदूरी करते थे। इसी से परिवरा का गुजारा चलता था। लेकिन अब पति के आत्महत्या करने के बाद चार संतानों को पालने की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है। सबसे बड़ी बेटी है, शरमिता मुंडा(17 साल), उसके बाद बेटा तापस मुंडा 12 साल, बेटी सुजता मुंडा 10 साल, बेटा सर मुंडा 8 साल का है।