विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलाबीरा में रेल पटरी किनारे मिला युवक का शव, राजकोट से जमशेदपुर आने के दौरान हुआ हादसा

Published: Sat, 18 Apr 2026 08:56 PM (IST)

गम्हरिया के कोलाबीरा रेलवे पुलिया के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान देवघर के सुधीर कुमार सिंह ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. मृतक सुधीर कुमार सिंह, देवघर का निवासी था।

  2. राजकोट से जमशेदपुर आते समय ट्रेन से गिरा।

संवाद सहयोगी, गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबीरा रेलवे पुलिया के समीप शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के जसीडीह का निवासी था।
 

ट्रेन से गिरने के कारण हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार सिंह राजकोट से जमशेदपुर जा रहा था। इसी यात्रा के दौरान कोलाबीरा पुलिया के पास वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। रेल की पटरी के किनारे गिरने और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों की सूचना पर सरायकेला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। 
 
मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।