Move to Jagran APP

हेलीकॉप्टर में आई खराबी, डेढ़ घंटे फंसे रहे सीएम रघुवर दास

चालक ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को बताया कि हेलीकॉप्टर का फैन काम नहीं कर रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 22 Nov 2017 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 22 Nov 2017 04:12 PM (IST)
हेलीकॉप्टर में आई खराबी, डेढ़ घंटे फंसे रहे सीएम रघुवर दास
हेलीकॉप्टर में आई खराबी, डेढ़ घंटे फंसे रहे सीएम रघुवर दास

जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के हेलीकॉप्टर का पंखे में खराबी आ गई। इस कारण वे एयरपोर्ट पर करीब एक घंटा 23 मिनट तक फंसे रहे। उन्हें रांची में शाम पांच बजे से प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में शामिल होना था। आननफानन में रांची से दूसरा हेलीकाप्टर मंगाया गया। इसके बाद वे जमशेदपुर से 5.19 बजे रांची के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जिला परिषद के जिला अभियंता एसके विद्यार्थी के घर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे।

loksabha election banner

दरअसल, मुख्यमंत्री रांची वापस जाने के लिए जब शाम 3.56 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि हेलीकाप्टर खराब है। चालक ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को बताया कि हेलीकाप्टर का फैन काम नहीं कर रहा है। मोटर में कुछ खराबी आ गई है। हेलीकॉप्टर रांची पहुंच जाएगा, लेकिन रिस्क लेना खतरे से खाली नहीं है। इसकी सूचना अफसरों ने सीएम को दी। तब मुख्यमंत्री ने रांची से दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाने को कहा। मुख्यमंत्री सोनारी एयरपोर्ट पर लॉबी में बैठे रहे। शाम 5.16 बजे रांची से दूसरा हेलीकॉप्टर आया। इसके बाद सीएम 5.19 बजे रांची के लिए रवाना हुए।

जिला अभियंता के घर आए थे सीएम

मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर बाद 3.30 बजे जमशेदपुर आए। सोनारी एयरपोर्ट से वे सीधे जिला परिषद के अभियंता एसके विद्यार्थी के साकची स्थित आवास पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री वापस सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

नवविवाहित जोड़े को सीएम ने दिया आशीर्वाद

अभियंता एसके विद्यार्थी के बेटे कुमार रीतेश का विवाह 19 नवंबर को हुआ था। मंगलवार रात रिसेप्शन पार्टी थी। वे रिसेप्शन में शामिल होने की बजाए दोपहर को ही अभियंता के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अभियंता पुत्र कुमार रीतेश और पुत्रवधू श्रुति को आशीर्वाद दिया।

जानिए, क्यों खराब हुआ हेलीकॉप्टर, होगी जांच

जिस हेलीकॉप्टर से सीएम जमशेदपुर आए थे। उड़ान से पहले रांची में कुछ अभियंताओं ने बाकायदा उसकी जांच की थी। बावजूद फैन में खराबी क्यों और कैसे आ गई। भाजपा सूत्रों की मानें तो इसकी अब जांच होगी।

---

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर सका। रांची से दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाया गया। इसके बाद सीएम रांची गए। वे एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे से ज्यादा बैठे रहे।

- राजेश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

यह भी पढ़ेंः रांची की सड़कों पर देर रात घूमे सीएम, गंदगी देख लगाई फटकार

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.