कोल्हान विश्वविद्यालय को झारखंड का अग्रणी विश्वविद्यालय बनाना प्राथमिकता : कुलपति
बोले वीसी- विश्वविद्यालय आदिवासी बहुल क्षेत्र में है इसलिए यहां के जनजातीय लोगों को शिक्षा के साथ रोजगार कैसे मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
चाईबासा (जागरण संवाददाता)। कोल्हान विश्वविद्यालय को पूरे झारखंड में सबसे अग्रणी बनाना हमारी प्राथमिकता में है। यह कहना था कोल्हान विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉक्टर गंगाधर पांडा का।
कोल्हान विश्वविद़लय के कुलपति का पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय बहुत कम समय में अच्छा काम किया है। इसी काम को और आगे बढ़ाते हुए कम से कम झारखंड में सबसे अच्छा विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का होगा प्रयास
कुलपति ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय आदिवासी बहुल क्षेत्र में है इसलिए यहां के जनजातीय लोगों को शिक्षा के साथ रोजगार कैसे मिले उसका भी हर संभव प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय में छात्रों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा मिले इस पर हमारी नजर रहेगी। वर्तमान समय में लॉकडाउन चल रहा है उसको देखते हुए कई विभागों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है। विभागों के डीन से मिलकर सभी विभाग में ऑनलाइन शिक्षा और बेहतर रूप से हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने महाविद्यालय हैं हर को मूलभूत सुविधा मिले इसका प्रयास रहेगा।
सभी मिलकर विश्वविद़यालय को आगे ले जाना है
प्रो पांडा ने कहा कि सभी का साथ मिलना जरूरी हम सभी मिलकर ही कोल्हान विश्वविद्यालय को आगे ले जा सकेंगे । विश्वविद्यालय का विकास ही हमारी प्राथमिकता में रहेगी। काम से ही लोगों का पहचान बनता है,। विश्वविद्यालय विकास के लिए मेरा दरवाजा हमेशा सबके लिए खुला जो भी समस्या आएगा उन्हें मिलकर सामना करेंगे। मैं इंजन के रूप में आगे भागता रहूंगा, आप बोगी की तरह मेरा साथ दे, जिससे कोल्हान विश्वविद्यालय जैसे विशाल गाड़ी को हम अपनी मंजिल तक पहुंचा सके।
75 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य
शिक्षा में सुधार पर बात करते हुए उन्होंन कहा कि आज पहला दिन है आने वाले दिन कोल्हान विश्वविद्यालय को बेहतर रूप से समझकर इसके अंतर्गत आने वाले कॉलेज की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पठन-पाठन में सुधार होगा । छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से 75 प्रतिशत से कम मान्य नहीं होगा , उन्हीं के अनुरूप छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने दिया जायेगा।