Move to Jagran APP

रेडीमेड शेल्फ से दें अपने घर को आकर्षक लुक

घर के कोनों को सजाने के लिए बाजार में कई आकर्षक रेडिमेड शेल्फ उपलब्ध है, जो घर के कोनों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:54 AM (IST)
रेडीमेड शेल्फ से दें अपने घर को आकर्षक लुक
रेडीमेड शेल्फ से दें अपने घर को आकर्षक लुक

जमशेदपुर, जेएनएन। पहले अक्सर देखने को मिलता था कि लोग अपने मकानों की दीवारों पर सीमेंट की शेल्फ (अलमारी) बनवाते थे। जो सालों साल टिकी रहती थी। बाजार में रेडिमेड शेल्फ आने के बाद वर्तमान समय में लोग दीवारों पर शेल्फ नहीं बनवा रहे हैं, जिससे दीवारें सुनी सी लगती है। वहीं शहर के बाजार में ऐसी बहुत सी रेडीमेड शेल्फ आसानी से मिल जाती है जो घर की दीवारों को अलग लुक देकर आकर्षक बना रही हैं। लोग अपनी सुविधानुसार शेल्फ खरीदते हैं।

loksabha election banner

जमशेदपुर शहर के लोग घर को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए कई चीजों पर ध्यान देते हैं। घर में शेल्फ लगाने की बात हो या सोफा, बेड और दरवाजा लगाने की। लोग अपने बजट के साथ रंग को विशेष महत्व देते हैं। बाजार में ट्रायंगल, रेक्टेंगल, कॉर्नर, सर्किल शेल्फ समेत कई प्रकार के शेल्फ उपलब्ध है।

घर के कोनों पर अधिक ध्यान 

अमूमन देखा जाता है कि घर आने वाले मेहमान घर के कोनों पर अधिक नजर दौड़ाते हैं। ऐसे में कोनों को सजाने के लिए लोग अधिक ध्यान दे रहे हैं। घर के कोनों को सजाने के लिए बाजार में कई आकर्षक रेडिमेड शेल्फ उपलब्ध है, जो घर के कोनों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे शेल्फ घर के कोनों पर आसानी से फिट हो जाते हैं। घर के कोनों पर लगाए जाने वाले शेल्फ में टेडी बियर समेत अन्य सॉफ्ट टॉयज रखने से उसकी सुंदरता बढ़ जाती है।

शहर में कई ब्रांडेड शोरूम 

जमशेदपुर शहर में कई ब्रांडेड शोरूम हैं, जहां एक से बढ़कर एक रेडिमेड शेल्फ उपलब्ध है। इन शेल्फों का मूल्य 14 हजार से लेकर 75 हजार तक है। अलग-अलग डिजाइन और आकार में उपलब्ध शेल्फ लोग अपने घर और बजट के अनुसार खरीदते हैं। शहर के साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, मानगो, कदमा, आदित्यपुर बारीडीह आदि समेत कई जगहों पर स्थित फर्नीचर दुकानों में रेडिमेट शेल्फ उपलब्ध है।

दो साल से बढ़ा चलन

वर्तमान समय में लोग घर में रेडिमेड शेल्फ अधिक लगा रहे हैं। अपने घर के आकार और बजट के अनुसार शेल्फ की बिक्री हो रही है। रेडिमेड शेल्फ की लगाने का चलन पिछले दो साल से चला है।

-महेश शर्मा, फर्नीचर विक्रेता, मानगो 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.