Move to Jagran APP

Dawood Ibrahim : माजिद मलेशिया से जमशेदपुर पहुंचने पर हो गया कमाल, करता था हथियारों की सप्लाई

अंडरवल्र्ड डान दाउद का करीबी माने जाने वाला अब्दुल माजिद मलेशिया में इसी नाम से जाना जाता था। वह दुबई बैंकाक के रास्ते जमशेदपुर के मानगो पहुंचा और यहां पहुंचकर उसका नाम कमाल हो गया। मानगो के सहारा सिटी में वह कमाल नाम से रह रहा था।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 06:06 PM (IST)
Dawood Ibrahim : माजिद मलेशिया से जमशेदपुर पहुंचने पर हो गया कमाल, करता था हथियारों की सप्लाई
मानगो सहारा सिटी के इसी घर में अब्दुल माजिद रहता था।

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। अंडरवल्र्ड डान दाउद का करीबी माने जाने वाला अब्दुल माजिद मलेशिया में इसी नाम से जाना जाता था। वह दुबई, बैंकाक के रास्ते जमशेदपुर के मानगो पहुंचा और यहां पहुंचकर उसका नाम कमाल हो गया। मानगो के सहारा सिटी में वह कमाल नाम से रह रहा था। इस नाम का पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज भी बना चुका है। वह फर्जी पासपोर्ट बनाने में भी माहिर हैं। उसके तार दाउद के कई गुर्गो से भी जुड़े हुए है। गुजरात एटीएस को उसकी कई वर्षो से तलाश थी। गुजरात एटीएस इसे बहुत बड़ी उपलब्धि मान रही है। ऐसा माना जा रहा है कि माजिद के पकड़ में आने के बाद दाऊद के भी कई राज अब खुल सकेंगे। माजिद विदेशों में सप्लाई करने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह दाउद को भी कई हथियार उपलब्ध करा चुका है। वह भारत में दाउद के सबसे करीबी में से एक जाना जाता है। गुजरात पुलिस को माजिद के जमशेदपुर में छिपे होने की सूचना स्थानीय एक शख्स ने ही उपलब्ध कराई है। यह शख्स पिछले छह माह से माजिद की गतिविधियों पर गतिविधियों पर नजर रख रहा था। सूचना पूरी तरह पुष्ट होने पर ही उसने गुजरात एटीएस को यह जानकारी उपलब्ध कराई। उसके बाद गुजरात एटीएस ने माजिद को पकड़ने के लिए जमशेदपुर पुलिस का सहारा लिया तथा वाहन चेकिंग को आधार बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई। एटीएस के समक्ष कई बातों को कबूल करने के बाद उसे गुजरात ले जाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.