Move to Jagran APP

Third Gender ने दिखाए खूबसूरती के जलवे, माही राय बनी मिस किन्नर जमशेदपुर 2019

थर्ड जेंडर ने खूबसूरती के जलवे दिखाए। मौका था मिस किन्नर जमशेदपुर 2019 प्रतियोगिता का। विजेता का ताज माही राय के सिर चढ़ा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:08 PM (IST)
Third Gender ने दिखाए खूबसूरती के जलवे, माही राय बनी मिस किन्नर जमशेदपुर 2019
Third Gender ने दिखाए खूबसूरती के जलवे, माही राय बनी मिस किन्नर जमशेदपुर 2019

जमशेदपुर, जेएनएन। सावन का मौसम है तो महिलाओं के बीच तरह-तरह की प्रतियोगिताएं हो रही है। इसमें थर्ड जेंडर भी पीछे नहीं है। उत्थान संस्था ने सावन महोत्सव में माही राय को मिस किन्नर जमशेदपुर 2019 चुना गया। बिष्टुपुर, रामदासभट्ठा  सामुदायिक भवन में आयोजित सावन महोत्सव में किन्नरों ने जमकर मस्ती की।

loksabha election banner

किन्नरों की कुलदेवी बहुचरा माता की पूजा-अर्चना के बाद महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान रैंपवॉक, मेहंदी के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महोत्सव में शामिल होने वाले अतिथि कांग्रेस धमेंद्र प्रसाद, राजू वर्मा, आदर्श सेवा संस्था के महावीर महतो, झारखंड महिला उद्योग के सचिव कृष्णा दत्ता आदि को किन्नरों ने मेहंदी लगाकर स्वागत किया। रैंपवॉक में किन्नरों ने अपने जलवा बिखेरा। इस अवसर पर माही राय को मिस किन्नर जमशेदपुर 2019 चुना गया। दूसरे स्थान पर बेबो किन्नर और तीसरे स्थान पर शिल्पी सिंह रही। वहीं कितकित खेल में आरोही विजेता और पंपा उपविजेता रही।

चाईबासा से भी हुई भागीदारी

महोत्सव में जमशेदपुर के अलावा चाईबासा और घाटशिला से भी किन्नर शामिल हुए। मौके पर बेबो किन्नर ने भगवान भोलेनाथ से सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पवित्र सावन माह में भगवान सबका झोली खुशियों से भर दे। इस अवसर पर उत्थान संस्था के अमरजीत ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष सावन माह के अवसर पर किन्नर बहने भी सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाता है।

सावन महोत्सव में पूनम, सीमा व ममता रही विजेता

न्यू बरीडीह जॉगर्स पार्क में सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले सावन महोत्सव मनाया गया। भारतमाता की तस्वीर पर पुष्पांजलि समर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अंविता गर्ग ने महोत्सव के उद्देश्य की जानकारी दी। संगठन की अध्यक्ष मंजुला ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर महोत्सव में शामिल महिलाओं के बीच श्रृंगार, रूप सच्जा और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। श्रृंगार व रूपसच्जा के विजेता पूनम सिन्हा और मेहंदी में सीमा सिंह व ममता सिंह को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कंचन सिंह ने किया। इस अवसर पर पूनम, सविंदर कौर, मृदुला, पूजा शरण, देबजनी मजूमदार, रूबी सिंह, रेखा सिंह, प्रतिमा शर्मा, रेखा शर्मा, शर्मिला गांगुली, श्वेता सिंह, रिंकू सिंह, वंदना, स्वाति सुमन, मंजूरी मित्रा, सुनीता यादव, सरोज सिंह, पूनम, अबिता सिन्हा सहित 40 सैन्य मातृशक्ति सदस्य शामिल रहे।

रैंप वॉक में मधु सिंह अव्वल, मेंहदी में गगनदीप

बारीडीह कम्यूनिटी सेंटर में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस सीएसआर द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। महोत्सव के दौरान आयोजित रैंपवॉक में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रैंपवॉक में मधु सिंह, प्रियंका सेन, सुष्मा कुमारी और प्रिया महतो विजेता रही। वहीं मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में गगनदीप, ईशा, नैना विजेता रही। मौके पर बच्चों के लिए डांस का कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें बच्चें ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि त्रिवेणी ग्रुप के निदेशक ममता दुधराजका और पूर्व प्रचार्य मौसमी शामिल हुई, जबकि जज के रूप में बॉबी सोखी, प्रिया शर्मा और नीतू उपस्थित थीं। महोत्सव में स्वागत भाषण स्नेहा ने दिया जबकि संचालन सपना ने किया। मौके पर गुरुचरण महतो, किरण, ममता महतो, सुखमती आदि मौजूद रहीं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.