Mission Admission: छह जनवरी से प्रारंभ होगी लॉटरी, 16 जनवरी को प्रकाशित होगा परिणाम
Mission Admission.जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में दाखिला की दौड़ 16 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। सोलह जनवरी को परिणाम स्कूलों के वेबसाइट एवं सूचना पट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व निजी स्कूलों द्वारा लॉटरी का कार्य छह जनवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में दाखिला की दौड़ 16 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। सोलह जनवरी को परिणाम स्कूलों के वेबसाइट एवं सूचना पट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व निजी स्कूलों द्वारा लॉटरी का कार्य छह जनवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
लॉटरी के दौरान शिक्षा विभाग का एक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगा। सभी स्कूल अपने-अपने सॉफ्टवेयर में माध्यम से लॉटरी करेंगे। शहर के निजी स्कूलों में लगभग नौ हजार छात्र हर साल नामांकन लेते हैं। आइसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इन स्कूलों में दाखिला के लिए लगभग 80 हजार अभिभावक कतार में हैंं। दाखिला के लिए सबसे ज्यादा भीड़ नामी स्कूलों के लिए होती है। एक-एक अभिभावक पांच-छह स्कूलों के लिए नामांकन फार्म भरते हैं। जिन स्कूलों में नामांकन को मारा-मारी रहती है उसमें से 90 प्रतिशत स्कूल दूसरी सूची जारी नहीं करते।
एक नजर में कहां कितनी सीटें
- लोयोला - 250
- लिटिल फ्लावर स्कूल - 135
- कार्मेल जूनियर कालेज - 200
- डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल - 250
- राजेंद्र विद्यालय - 200
- हिलटाप स्कूल - 160
- सेक्रेड हार्ट कान्वेंट - 150
- केरला समाजम माडल स्कूल - 250
- डीएवी बिष्टुपुर - 200
- विद्या भारती चिन्मया टेल्को - 225
- सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल - 235
- एमएनपीएस - 120
- दयानंद पब्लिक स्कूल- 170
- टैगोर एकेडमी - 200
- आरवीएस एकेडमी मानगो - 220
- नरभेराम हंसराज स्कूल - 180
- जुस्को स्कूल कदमा - 120
- काशीडीह हाई स्कूल - 120
- डीएवी आदित्यपुर - 120
- वैली व्यू स्कूल - 250
- विवेक विद्यालय - 180
- एसडीएसएम स्कूल - 160