Jamshedpur : मानगो में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट
मानगो थाना क्षेत्र के बिग बाजार के पीछे नीलगिरी कॉलोनी के मधुकुंज बिल्डिंग में तीन नकाबपोश लुटेरों ने किराएदार को बंधक बनाकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की संपत्त लूट ली।
जमशेदपुर, जागरण संवादददाता। मानगो थाना क्षेत्र के बिग बाजार के पीछे नीलगिरी कॉलोनी के मधुकुंज बिल्डिंग में तीन नकाबपोश लुटेरों ने किराएदार को बंधक बनाकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की संपत्त लूट ली।
दोनों ने मकान के नीचे रहने वाले किराएदार सुदर्शन मंडल से पूछताछ की। सुदर्शन मंडल ने बताया कि सोमवार दोपहर खाना खाकर अपने कमरे में थे। अपराह्न् तीन बजे एक बाइक पर तीन लुटेरे आए। ग्रिल खटखटाया। ग्रिल खोले ही हाथ में पिस्तौल सटाकर अंदर घुस आए। तीनों ने मुंह बांधकर रखा था। एक ने पिस्तौल कनपट्टी पर सटाते हुए कुर्सी पर चुपचाप बैठे रहने को कहा। माता-पिता घर में थे। उन्हें मार डालने की धमकी दी। इसी बीच दो लुटेरे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी एमपी साहा के बंद पड़े ऊपर के मकान में गए। रॉड से दरवाजे की कुंडी उखाड़कर घर में घुस गए। शाम पांच बजे तक लूटपाट की। इसके बाद धमकी देते हुए दरवाजा बंद कर निकल गए। सुदर्शन के अनुसार, उन्होंने बाइक की आवाज सुनी, लेकिन सामान ले जाने वाले वाहन का उन्हें पता नहीं चला।
उधर, घटना की जानकारी एमपी साहा के गोलमुरी में रहनेवाले भतीजा अतुल गुप्ता को दी गयी। पुलिस ने बताया कि अतुल गुप्ता के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कितने की लूट हुई है, इसका आकलन एमपी साहा के लौटने के बाद होगी। वह शादी समारोह में शामिल होने गुजरात गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप