विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धान के खेत में मिला ग्रामीण का खून से लथपथ शव: खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:05 PM (IST)

लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक ग्रामीण की टांगी से हत्या कर दी गई, जिसमें ...और पढ़ें

गुड़ी खक्सीटोली गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई हत्‍या में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़ी खक्सीटोली गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई हत्‍या में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. लोहरदगा के कैरो में ग्रामीण की टांगी से हत्या।

  2. खूनी झड़प में बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल।

  3. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया।

जासं, लोहरदगा (कैरो)। जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी खक्सीटोली गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई खूनी झड़प में एक ग्रामीण की टांगी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोंडल उरांव और उसका पुत्र मुकेश उरांव शामिल हैं। 
 
पुलिस ने आरोपी मुकेश को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी गोंडल उरांव के घायल होने के कारण उसका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।
 

क्या है पूरा मामला? 

कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात ग्रामीणों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वे गुड़ी खक्सीटोली गांव पहुंचे। 
 
वहां पूछताछ में पता चला कि कारी उरांव की हत्या धान के खेत में कर दी गई है, जबकि उसके दोनों बच्चे घर में लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल बच्चों को सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया।
 
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कारी उरांव के शव को अपने कब्जे में लिया, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान थे।
 

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दो टांगी और एक मोटरसाइकिल का शॉकर पाइप बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। 
 
इस मामले में घायल पुत्री के बयान पर कैरो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस अंधे कत्ल और आपसी विवाद के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।