लोको राम मंदिर के 42 साल पूरे, पांच से अनुष्ठान
लोको कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर की स्थापना के 42 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन मंदिर परिसर में पांच फरवरी से प्रारंभ होगा। पांच की शाम छह बजे से छह जनवरी की सुबह तक अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। सात फरवरी को गो पूजा गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। ललिता सहस्त्रनामा भी इसी दिन होगा।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लोको कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर की स्थापना के 42 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन मंदिर परिसर में पांच फरवरी से प्रारंभ होगा। पांच की शाम छह बजे से छह जनवरी की सुबह तक अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। सात फरवरी को गो पूजा, गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। ललिता सहस्त्रनामा भी इसी दिन होगा। शाम को कुमकुमअर्चना होगी। आठ फरवरी को नवग्रह शांति पूजा और होमम के साथ कार्यक्रम सुबह आठ बजे प्रारंभ होगा। इस दिन शाम को ज्योर्तिलिंग दर्शनम का भी आयोजन है। नौ फरवरी को सामूहिक सत्यनारायण व्रतम का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी को ले पंडित उमा महेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी बांटी गई। खासकर पूजा, प्रसाद एवं शाम के अनुष्ठान को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए बताया गया कि वे अपने कार्य को अपने स्तर से भी प्रचार-प्रसार करें। इसमें मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सचिव बे केशव राव, कोषाध्यक्ष वीके रेड्डी, के नरसिंह मूर्ति, एम गोविंद राव, आइ हरीश कुमार, भेाला, लोकेश, रामू, श्रीनू, संतोष पासवान, धर्मा राव, भास्कर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-----
1978 में हुई थी थी स्थापना
टाटानगर रेलवे कॉलोनी स्थित लोको राम मंदिर की स्थापना 1978 में हुई थी। मंदिर की स्थापना में लोको कॉलोनी वासियों को योगदान है। मंदिर की स्थापना में तेलुगु समाज की संस्था में कई पदाधिकारियों का योगदान है।