लायंस क्लब ने जमशेदपुर के परसुडीह में खोला ऑक्सीजन बैंक Jamshedpur News
Oxyzen Bank.लायंस क्लब जमशेदपुर ने कोविड 19 के मरीजों को सुविधा पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन बैंक खोला है। नया ऑक्सीजन बैंक से जमशेदपुर के रहने वाली हर जनता को निश्शुल्क सुविधा मिलेगी। जमशेदपुर में कई संस्थाएं आक्सीजन बैंक खोल चुकी है।
जमशेदपुर, जासं। लायंस क्लब जमशेदपुर ने कोविड 19 के मरीजों को सुविधा पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन बैंक खोला है। नया ऑक्सीजन बैंक से जमशेदपुर के रहने वाली हर जनता को निश्शुल्क सुविधा मिलेगी। इसके अलावे परसुडीह की जनता को घर तक मदद पहुंचाने के लिए लायंस क्लब जमशेदपुर, बंगबंधु पहल करेगा।
मालूम हो कि कोविड 19 के गंभीर मरीजों को सांस लेने की समस्या होती है। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। नहीं तो घर पर रहने से उन्हें नियमित रूप से ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए लायंस क्लब ने यह ऑक्सीजन बैंक खोला है।
कई संस्थाएं खोल चुकी ब्लड बैंक
जमशेदपुर में कई संस्थाएं आक्सीजन बैंक खोल चुकी है। कई बैंक में लागत मूल्य पर जरूरतमंदों को आक्सीजन उपलब्ध कराया जाता है।