Move to Jagran APP

न्याय की लड़ाई में गरीबों के लिए है मुफ्त सेवा, यहां जाइए

यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप न्यायिक लड़ाई लड़ने में असमर्थ हैं तो चिंता मत की कीजिए। न्याय सदन चले आईये।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 06:39 PM (IST)
न्याय की लड़ाई में गरीबों के लिए है मुफ्त सेवा, यहां जाइए
न्याय की लड़ाई में गरीबों के लिए है मुफ्त सेवा, यहां जाइए

जमशेदपुर, जेएनएन। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप न्यायिक लड़ाई लड़ने में असमर्थ हैं तो चिंता मत कीजिए। न्याय सदन चले आईये। आपकी पूरी सहायता की जाएगी। वह भी बिल्कुल मुफ्त। यहां तक कि मुकदमा लड़ने के लिए वकील से लेकर सारा खर्च का प्रबंध न्याय सदन करेगा। आपको सिर्फ पहल करनी है। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नाम संबंधित शिकायत के साथ आवेदन देना है।

loksabha election banner

व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंड़ाधिकारी सुशीला सोरेंग ने रविवार को पूर्वी कालीमाटी पंचायत मंड़प में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ कैसे शत प्रतिशत जरूरतमंद लाभुक को मिले इसके लिए संयुक्त रूप से जागरूता शिविर चलाया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणों को लेना चाहिए।

शिकायत जरूर होगी दूर

उन्होंने कहा कि गांव में यदि किसी को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो वह मुखिया, वार्ड सदस्य के पास जाए अथवा बीडीओ से शिकायत करे। यदि फिर भी शिकायत नहीं दूर होती है तो न्याय सदन चले आईये। शिकायत अवश्य दूर होगी। उन्होंने क्षेत्र के पारा लीगल वोलेंटियर से भी मदद लेने की सलाह दी। कार्यक्रम को न्यायिक दंड़ाधिकारी कंचन कुमारी, सुप्रिया रानी तिग्गा, पैनल अधिवक्ता शमशाद खान, पूर्व मुखिया प्रभुराम मुंड़ा आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने दिया। जबकि संचालन गोलोरिया पूर्ति ( पीएलवी ) ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी परमानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, पीएलवी अरुण रजक व शंकर गोराई, तुलसी महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

बढ़ती ठंढ़ के मद्देनजर पूर्वी कालीमाटी पंचायत मंड़प में सौ से अधिक ग्रमीणों के बीच कंबल बांटा गया। इसमें मुखिया प्रमीला मुंड़ा, पंचायत समिति सदस्‍य संजय यादव, पूर्व मुखिया प्रभुराम मुंड़ा,परमानंद सिंह, दीपक कुमार, समेत विभिन्न वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.