Move to Jagran APP

अपने-अपने घरों में नेताओं ने मनाया भाजपा का 40वां स्थापना दिवस Jamshedpur News

जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 40वां स्थापना को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 11:27 PM (IST)
अपने-अपने घरों में नेताओं ने मनाया भाजपा का 40वां स्थापना दिवस Jamshedpur News
अपने-अपने घरों में नेताओं ने मनाया भाजपा का 40वां स्थापना दिवस Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। महानगर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का 40वां स्थापना को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाते हुए पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अॢपत कर नमन किया। साथ ही अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर ने लगाया पार्टी का झंडा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर पार्टी का ध्वज लगाया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अॢपत कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के सेवा व समर्पण भाव ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया।

आज का दिन उन सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके त्याग, परिश्रम एवं बलिदान की भावना ने पार्टी को राजनीति के शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से खुद का बचाव करते हुए सेवा कार्यों को करने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष दिनेश ने लगाया झंडा

महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने घर पर परिवारजनों के संग पार्टी का ध्वज लगाया एवं पार्टी के पितृपुरुष को श्रद्धासुमन अॢपत किए। दिनेश ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर द्वारा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। प्रत्येक मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए ध्वज लगाया। इसके साथ ही, लॉकडाउन के दौरान पार्टी की ओर से चल रहे सेवा कार्यों को कार्यकर्ताओं ने सुचारू रूप से चलाया। 

विद्युत ने बिष्टुपुर आवास पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा का 40वां स्थापना दिवस अपने बिष्टुपुर आवास पर मनाया। उन्होंने पार्टी का नया झंडा लगाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अॢपत किया। सांसद के साथ पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र भी थे। 

दिनेशानंद ने फहराया पार्टी का झंडा 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया तथा झंडा को नमन किया ।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरू ङ्क्षसह, संजीव सिन्हा, पूर्व बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष ललन द्विवेदी तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा भी मौजूद थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.