Move to Jagran APP

कोल्हान विश्वविद्यालय का हाल : कहने को एलडीसी, वेतन उठा रहा एकाउटेंट का

कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कार्यरत लिपिक भी अब विश्वविद्यालय से सांठगांठ कर प्रत्येक माह अलग-अलग पद पर प्रोन्नति ले रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 11:49 AM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय का हाल : कहने को एलडीसी, वेतन उठा रहा एकाउटेंट का
कोल्हान विश्वविद्यालय का हाल : कहने को एलडीसी, वेतन उठा रहा एकाउटेंट का

जमशेदपुर,वेंकटेश्वर राव। कोल्हान विश्वविद्यालय का एक नया कारनामा सामने आया है। कॉलेजों में कार्यरत लिपिक भी अब विश्वविद्यालय से सांठगांठ कर प्रत्येक माह अलग-अलग पद पर प्रोन्नति ले रहे हैं। ऐसे ही लिपिक का वेतन विपत्र दैनिक जागरण के हाथ लगा है। ललन कुमार नामक यह लिपिक बहरागोड़ा कॉलेज में पदस्थापित हैं।

loksabha election banner

 इस लिपिक का छठा वेतनमान निर्धारण 01-01-2006 को झारखंड सरकार के मानव संसाधन विभाग ने किया था। इस दौरान उनका वेतनमान निर्धारण एलडीसी के पद पर पे स्केल 5200-20200 पर किया गया। इस पे-फिक्शेसन लेकिन वह कभी क्लर्क का वेतनमान तो कभी एकाउंटेंट का वेतनमान उठा रहा है। अब तक वह अपने स्तर से चार प्रमोशन ले चुकाहै। वेतन विपत्र का अवलोकन करने पर एलडीसी के बाद यूडीसी, क्लर्क और एकाउंटेंट का पद में पदस्थापित दिखाकर वेतन का उठाव कर रहा है। कोल्हान विश्वविद्यालय के किसी भी कर्मचारी का अब तक प्रमोशन नहीं हुआ है। ऐसे में इस लिपिक का प्रत्येक माह पद बदलने से कोल्हान विश्वविद्यालय पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य सरकार के खजाना को भी चूना लग रहा है। हर माह पांच से दस हजार की चपत राज्य सरकार को लग रही है। सबसे आश्चर्य वाली बात है कि इस लिपिक के वेतन विपत्र का सत्यापन कॉलेज के प्रिंसिपल व बर्शर भी कर रहे हैं। 

इस वर्ष का विपत्र

माह - पद - पे स्केल - वेतन

जून 2019 - एकाउंटेंट - 5500-9000 : 57657

जुलाई 2019 - क्लर्क -5200-20,200 - 54553

( इसके अलावा भी कई विपत्र में अन्य गड़बडिय़ां हैं।)

हाईकोर्ट जाने की तैयारी

मेरा प्रमोशन एकाउंटेंट के पद पर होना चाहिए था। इस मामले में मुख्यमंत्री जन संवाद में मामला दायर किया हूं। अगर यहां बात नहीं बनती है तब हाईकोर्ट जायेंगे। जहां प्रत्येक माह विपत्र में पद को अलग-अलग दिखाने की बात है, वह गलती से हो रहा है। 

- ललन कुमार, लिपिक, बहरागोड़ा कॉलेज। 

कराई जाएगी जांच

मामले की जानकारी नहीं है, अगर कोई ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो इसकी जांच की जाएगी।

-डॉ. एके झा, प्रवक्ता, कोल्हान विश्वविद्यालय। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.