असंगठित मजदूरों को समर्पित 'समर्पण' : ललित
जमशेदपुर : देश के विकास के लिए असंगठित मजदूरों का उत्थान जरूरी है। यह बात समर्पण संस्था
By Edited By: Published: Tue, 04 Oct 2016 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 02:46 AM (IST)
जमशेदपुर : देश के विकास के लिए असंगठित मजदूरों का उत्थान जरूरी है। यह बात समर्पण संस्था के संयोजक ललित दास ने कही। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रयास से 387 असंगठित मजदूरों का ऑनलाइन निबंधन कराया गया। राज्य सरकार भी असंगठित मजदूरों के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक योजनाएं चला रही लेकिन जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ लेने में असंगठित मजदूर वंचित रह जाते हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता कि सरकार उनके लिए क्या-क्या काम कर रही है। ललित दास ने बताया कि उनकी संस्था ने निश्चय किया है कि असंगठित मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समर्पण की ओर से गोलमुरी, बिरसानगर, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मजदूरों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें