रंकिनी डुंगरी पहाड़ पर दुर्गा मंदिर में हुई लखी पूजा
दुर्गा पूजा के सात दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा मंडप व बंगाली समुदाय के घरो मे शुक्रवार को गोजाबोरी लखी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। गालूडीह क्षेत्र के बड़बिल गांव में रंकनी डुंगरी पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर में देवी मठ के सौजन्य से मां लखी की पूजा अर्चना स्वामी सुतोपा नंद ने की..
संसू, गालूडीह : दुर्गा पूजा के सात दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा मंडप व बंगाली समुदाय के घरो मे शुक्रवार को गोजाबोरी लखी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। गालूडीह क्षेत्र के बड़बिल गांव में रंकनी डुंगरी पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर में देवी मठ के सौजन्य से मां लखी की पूजा अर्चना स्वामी सुतोपा नंद ने की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तिथि के अनुसार लखी पूजा का आयोजन दो दिन किया जा रहा है। बंगाली समुदाय के कई घरों में शनिवार को भी लखी पूजा की जाएगी। इस पूजा में फल-फूल के अलावा नारियल लड्डू का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। नया धान, कमल फूल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। धनोपार्जन व सुख-समृद्धि के लिए लोग अपने घर मे भी लखी पूजा करते हैं।