Jamshedpur के साकची में सड़क हादसे में कुशवाहा संघ के नेता की मौत Jamshedpur News
जमशेदपुर के साकची में सड़क हादसे में कुशवाहा संघ के नेता विमल किशोर प्रसाद की जान चली गई। उनकी स्कूटी को एक बाइक ने धक्का मार दिया।
जमशेदपुर, जासं। साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड में डायमंड कॉम्प्लेक्स के समीप हुए एक सड़क हादसे में कुशवाहा संघ के उपाध्यक्ष बिमल किशोर प्रसाद की मौत हो गयी।
वे साकची गुरुनानक नगर स्थित घर से स्कूटी से बाजार के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल टाटा मुख्य हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मानगो समतानगर निवासी शिव नारायण भगत शराब के नशे में था। मौके से भाग रहे शिवनारायण भगत को लोगों ने पकड़ लिया और उसे साकची पुलिस को सौंप दिया। साकची थाना में जुटे कुशवाहा संघ के लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।